
न्यूयॉर्क। बैंकॉक की कंपनी जल्द ही अमरीका के लॉस एंजेलिस में विश्व की पहली मॉडलिंग एजेंसी खोलने जा रही है।

न्यूयॉर्क। बैंकॉक की कंपनी जल्द ही अमरीका के लॉस एंजेलिस में विश्व की पहली मॉडलिंग एजेंसी खोलने जा रही है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनने वाली ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ में नजर आएंगी।
सुचित्रा ने डिजाइनर एमी बिलिमोरिया के स्टोर लांच के अवसर पर कहा कि मैंने मधुर भंडारकर की ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ में छोटी सी भूमिका की है।

उन्होंने कहा कि ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में मेरा किरदार एक कैलेंडर गर्ल के भविष्य से संबंधित है। वह मेरी पार्टी में उस व्यक्ति से मिलती है, जिससे उसे प्रेम होता है। फिल्म में मैं उन दोनों को मिलवाती हूं। इसमें मेरे दो-तीन दृश्य हैं।
इधर, ‘फितूर’ में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इसमें सुचित्रा एक ऊंची सामाजिक हस्ती के किरदार में हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा दृश्य आदित्य, कैटरीना के साथ है और थोड़े दृश्य लारा (दत्त) के साथ भी हैं।

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों छरहरी काया में नजर आ रही हैं। ऐसे में इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि कहीं किसी फिल्म के लिए तो उन्होंने अपना वजन नहीं घटाया है।
परिणीति का हालांकि कहना है कि वह पहले अपनी फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेती थीं।

परिणीति यहां ‘मसान’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर मौजूद थीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी फिल्म के लिए अपना वजन घटाया है?
इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, फिट रहना अच्छी बात है। मैंने यह महसूस किया है कि पहले मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती थी। वहीं उन्होंने ‘मसान’ के बारे में कहा कि वह इसे देखकर खूब रोयीं।
ऋचा चड्ढा, विकी कौशल, संजय मिश्रा और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत ‘मसान’ को कान्स अंतर्रास्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सराहना और पुरस्कार भी मिले हैं।

कोच्चि। चिकित्सकों ने यहां एक ऑटोरिक्शा चालक के दिल का प्रत्यारोपण कर उसे एक नई जिंदगी दी। मरीज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है।

इंदौर। व्यापम घोटाले के कारण चर्चा में आए व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पाण्डेय कि पत्नी मेघना पाण्डेय को इंदौर पुलिस ने शनिवार शाम हिरासत में लेकर उनके कब्जे से नौ लाख छियानवे हजार रुपय जब्त कर लिए।