Home Blog Page 7725

दो युवतियों के साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप

two minor girl gangrape by 15 youth in rohitash district of bihar
two minor girl gangrape by 15 youth in rohitash district of bihar

सासाराम। बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन शहीद पहाड़ी के निकट दो महादलित युवती से गैंगरेप के मामलें में बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

पटना के मेयर अविश्वास प्रस्ताव हारे, कुर्सी गई

patna mayor voted out in no confidence motion
patna mayor voted out in no confidence motion

पटना। पटना के मेयर अफजल इमाम की कुर्सी गुरुवार को अंतत: चली गई। स्थानीय श्रीकृष्णापुरी सामुदायिक भवन में हुई बैठक में मेयर अफजल इमाम के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। इसमें मेयर के खिलाफ 38 वोट पड़े जबकि उनके पक्ष में मात्र चार वोट पड़े, उसे भी अवैध घोषित कर दिया गया।

गलत बुकिंग ऑर्डर करने वाले ब्रोकरों को देना पड़ सकता है जुर्माना

sebi stock broker regulationsनई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजार से कारोबार के दौरान गलत बुकिंग ऑर्डर देने वाले शेयर ब्रोकरों को दंडित करने के लिए उपयुक्त कार्ययोजना लागू करने का निर्देश दिया है।

पदयात्रा गरीबों के हितों की रक्षा के लिए है : राहुल

rahul gandhi holds padyatra in hanumangarh district of rajasthan
rahul gandhi holds padyatra in hanumangarh district of rajasthan

हनुमानगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राजस्थान में मेरी यह पदयात्रा किसी चुनावी राजनीति का हिस्सा न होकर केन्द्र एवं राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकारों को गरीबों के हितों के प्रति सावचेत करने के उद्देश्य की गई है।

पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के अमरसिंहवाली में अपनी करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण करने के बाद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए गांधी ने कहा कि आम आदमी एवं किसान की खून पसीने की कमाई की सरकारें इज्जत नहीं करेगी तो कांग्रेस को मजबूत आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा।

rahul gandhi holds padyatra in hanumangarh district of rajasthan
rahul gandhi holds padyatra in hanumangarh district of rajasthan

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार गिने चुने मित्रों एवं बड़े उद्योगपत्तियों की है और यही कारण है कि ललित मोदी प्रकरण, व्यापमं घोटाला, भूमि घोटाले, महाराष्ट्र में मूण्डे सहित सुषमा स्वराज एवं मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के सांसद पुत्र दुष्यंत मामलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री अमरीका, चीन एवं जापान की तो बात करते हैं, लेकिन देश की बात पर चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सोचने लग गए हैं कि अब वे आम जनता से ऊपर उठ चुके हैं तथा जनता की परवाह नहीं करते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों ने आम आदमी की अनदेखी की तो कांग्रेस उन्हें ऐसा नहीं करने देंगी। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़ा व्यापमं घोटाला हुआ जिसके चलते 40 व्यक्तियों एवं एक पत्रकार की हत्या हो चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री एवं वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस मुद्दे पर मौन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महाविद्यालयों में शिक्षा का जिम्मा कुछ बड़े उद्योगपति एवं कारोबारियों के हाथों में देकर उन्हें मालिक बना दिया और आम आदमी के बच्चों की शिक्षा का रास्ता बन्द करने की तैयारी की है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करने देगी।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के हितों के लिए लड़ेगी तथा विपक्ष के नाते सत्तारूढ़ सरकारों के गलत काम एवं घोटाले को पकडऩे का काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अब कांग्रेस में ऐसे नेता को ही आगे बढ़ाया जाएगा जो जनता के हितों को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते रहे राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पदयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते रहे। खोतावाली से अमरसिंहवाली की दस किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान सड़क के दोनों तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा तथा हर कोई गांधी से मिलने की कोशिश कर रहा था। वह भी कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।

इस दौरान कोई भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता था। हालांकि गांधी को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के जवानों ने घेर रखा था तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के जवान भी आगे चल रहे थे। लेकिन दोनों तरफ खुला होने तथा मेटल डिटेक्टर एवं बेरीकेट््स नहीं लगाने से गांधी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं कही जा सकती।

 

दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

 

On March 5, a mob had gatecrashed into Dimapur Central Jail and lynched a rape accused. File photo
On March 5, a mob had gatecrashed into Dimapur Central Jail and lynched a rape accused. File photo

कोहिमा। नागालैंड में दीमापुर के खेकिहो गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी की उग्र भीड़ ने इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।