
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील के आदिवासी बाहुल्य इलाके के शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सुकरी में कार्यरत शिक्षक सत्यनारायण पटेल को यहां से हटाकर शिक्षा कार्यालय घोटे गांव में अटेच किया गया है।

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील के आदिवासी बाहुल्य इलाके के शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सुकरी में कार्यरत शिक्षक सत्यनारायण पटेल को यहां से हटाकर शिक्षा कार्यालय घोटे गांव में अटेच किया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आनेवाली फिल्म सिमरन में गुजराती बोलती नजर आएंगी। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अब बहुभाषी बनने की ठान ली है।
कंगना फिल्मों में अपनी भाषा के साथ प्रयोग कर रही हैं। कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में हरियाणवी बोलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया था।
कंगना अब हंसल मेहता की फिल्म सिमरन में काम करने जा रही है। इस फिल्म में वह सिमरन नाम की एक गुजराती लड़की का किरदार निभा रही हैं।

हंसल मेहता ने कहा कि मेरी इस फिल्म में कंगना एक रियल लाइफ गुजराती चरित्र की भूमिका कर रही हैं।
गुजराती होने के नाते मैं कंगना के किरदार के लिए उनकी पूरी मदद करने वाला हूं। बताया जाता है कि सिमरन मां-बेटी की रिश्ते पर आधारित फिल्म है।

बीजिंग/नई दिल्ली। चीन में एक भारतीय सहित 20 पर्यटकों की कथित तौर पर आतंकवादी संपर्क के आरोप में गिरफ्तारी के बाद भारत ने कहा है कि अपने नागरिक को दूतावास की सहायता देने को लेकर वह काम कर रहा है।

रायपुर/जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से अगवा किए गए चार पुलिसकर्मियों की नक्सलियों ने जनअदालत में गोली मारकर हत्या कर दी।

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दलित नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कृत्य और उसके बाद उसका अश्लील एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है।
लगभग 20 दिन पहले की इस घटना के मंगलवार को सामने आने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अम्बाह थाना पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कृत्य का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अम्बाह कस्बे निवासी 16 साल की एक दलित किशोरी को विष्णु परमार नामक युवक 23 जून को बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने तीन चार दिन उसे अपने साथ रखने के बाद छोड़ दिया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को बताया कि विष्णु और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की।
कुछ दिनों बाद पता चला कि आरोपी विष्णु ने किशोरी का अश्लील एमएमएस भी बनाया था और इसके आधार पर उसने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी की धमकियों से परेशान होकर परिजन किशोरी को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मुरैना के पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना से मिले और उन्हें सारी घटना बताई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अम्बाह थाना पुलिस ने विष्णु और उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कृत्य का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उस वाहन के चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसमें बिठाकर किशोरी को ले जाया गया था।