
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली शारीरिक रूप से निशक्त इरा सिंघल ऐसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं। लिहाजा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय उन्हें अपने कार्यक्रमों का ब्रांड एम्बेसडर बना सकता है।