Home Blog Page 7781

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे लड़ेंगे प्रधानमंत्री पद का चुनाव

former Sri Lankan President Rajapaksa plans to return as prime minister
former Sri Lankan President Rajapaksa plans to return as prime minister

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री के तौर पर राजनीति की मुख्यधारा में लौटने की योजना बनाई है। उनके निकट सहयोगी कुमार वेलगामा ने यह जानकारी दी है।

फैजाबाद में वाट्सअप फोटो पोस्ट को लेकर बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Faizabad youth objectionable photo on Whatsapp, arrested
Faizabad youth objectionable photo on Whatsapp, arrested

फैजाबाद। वाट्सअप पर धार्मिक भावना को आहत करने वाली फोटो पोस्ट करने पर एक सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

आईसीसी ने स्वीकारी ललित मोदी के ई-मेल की बात

ICC confirms receiving email from lalit modi accusing three players of taking bribes
ICC confirms receiving email from lalit modi accusing three players of taking bribes

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी द्वारा आईपीएल में फिक्सिंग की शिकायत संबंधी ई—मेल भेजने के दावे पर रविवार को अपनी मोहर लगा दी।

15 रूपए अतिरिक्त शुल्क देकर स्लीपर कोच में यात्रा सुविधा

pay extra fee rupees 15, get travel Facility in sleeper coach with a general ticket
pay extra fee rupees 15, get travel Facility in sleeper coach with a general ticket

बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से शुरू की गई 15 रूपए में स्लीपर में यात्रा योजना का असर नजर आने लगा है। दिन वाली गाडि़यों में लोग जनरल टिकट पर 15 रूपए का शुल्क देकर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे हैं।

प्रशिक्षण केंद्र चलाने वाली महिलाओं को ऋण मुहैया कराने के प्रयास : भदेल

Women And Child Development minister of state anita bhadel
Women And Child Development minister anita bhadel

अजमेर।  उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षणों से महिला स्वावलंबन संभव है। महिलाएं सिलाई और अन्य हुनर सीखकर फायदा उठा सकती हैं। यह बात महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने रविवार शाम वैशाली नगर ईदगाह क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन में कही।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय प्रबंध केंद्र के तत्वावधान में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के समापन समारोह में भदेल ने कहा कि सिलाई,कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीशियन और अन्य हुनर महिलाओं के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिलाएं खुद को तराशकर स्वावलंबी बन सकती हैं। महिलाओं के स्वावलंबी होने से परिवार,समाज और देश को लाभ होगा। जो महिलाएं सिलाई या अन्य प्रशिक्षण केंद्र चलाना चाहेंगी, उन्हें ऋण मुहैया कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।


निदेशक प्रो.बी.पी.सारस्वत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कौशल विकास योजना की शुरुआत ऐसे कार्यक्रमों से संभव है। महिलाओं, बालिकाओं,युवाओं को लघु उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस दौरान भदेल ने महिलाओं द्वारा तैयार सलवार-सूट, फ्रॉक और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उप निदेशक डॉ.आशीष पारीक ने धन्यवाद दिया।