Home Blog Page 7796

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी छात्र गिरफ्तार

allahabad : Five year old girl raped, accused student arrested
allahabad : Five year old girl raped, accused student arrested

इलाहाबाद। नगर के धूमनगंज थानान्तर्गत टीपी नगर में बुधवार को एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

इस्लामिक स्टेट ने ‘ दीनार’ को बनाया अपनी मुद्रा

Islamic State mints its own  'islamic dinar' coins
Islamic State mints its own ‘islamic dinar’ coins

लंदन। दुनिया भर में कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर’इस्लामिक दीनार’ स्वर्ण मुद्राओं की कई तस्वीर डाली है और उन्हें अपनी मुद्रा बताया है।

जयपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राजे के इस्तीफे की मांग

lalit modi row : congress protest against Vasundhara Raje demanding her resignation
lalit modi row : congress protest against Vasundhara Raje demanding her resignation

जयपुर। राजनीति में नैतिकता के पतन के नए अध्याय का आगाज भाजपा के वर्तमान शासन ने किया है।

बॉलीवुड की “लोलो” करिश्मा का 41वां जन्मदिन

Bollywood "Lolo" Karisma kapoor turns 41
Bollywood “Lolo” Karisma kapoor turns 41

मुंबई। बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपने जानदार अभिनय के लिए जानी जाती रही हैं। कपूर खानदान से संबंध रखने वाली अदाकारा करिश्मा कपूर  25 जून को अपना 41वां जन्मदिन मनाएगी।

मुंबई में 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर शो मैन राजकपूर की पोती हैं। करिश्मा ने अपनी पढ़ाई से ज्यादा अपने अभिनय को ज्यादा महत्व दिया। यह बात कम ही लोगों को पता है की करिश्मा कपूर बॉलीवुड में सबसे कम पढ़ी-लिखी अभिनेत्रीयों में से एक हैं।

करिश्मा कपूर ने सिर्फ पांचवीं पास हैं। छठी क्लास के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और 17 साल की कम उम्र में वर्ष 1991 में फिल्म “प्रेम कैदी” के जरिये अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत की थी यह फिल्म पर्दें पर हिट साबित हुई थी।

 

Bollywood "Lolo" Karisma kapoor turns 41
Bollywood “Lolo” Karisma kapoor turns 41

फिल्म “प्रेम कैदी” के बाद करिश्मा को फिल्मों के प्रस्ताव आने शुरू हो गए। वर्ष 1992 में आई फिल्म ‘जिगर’ जो पर्दे पर सफल रही। वर्ष 1996 में आई फिल्म “राजा हिन्दुस्तानी” ने करिश्मा की किस्मत को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया जिसके बाद करिश्मा 1.2 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे अधिक वेतन पाने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई थी।

फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” के लिए करिश्मा को “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” के लिए “फिल्मफेयर पुरस्कार” से नवाजा गया। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म “दिल तो पागल है” करिश्मा कपूर को एक बार फिर से अपने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में करिश्मा, माधुरी दीक्षित के साथ नजर आई। इस फिल्म के लिए भी करिश्मा को “सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री” का “राष्ट्रीय फिल्म” पुरस्कार मिला।


नब्बे के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है लेकिन फिल्म “फिजा” और “जुबैदा” में अच्छा अभिनय करके करिश्मा कपूर ने दर्शको की वाहवाही लूटने में सफल रही। वर्ष 2000 में आई फिल्म “फिजा” के लिए करिश्मा को “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” का “फिल्म फेयर” पुरस्कार भी दिया गया।


यह बात सभी भलीभांति जानते है कि करिश्मा कपूर की जोड़ी अभिनेता गोंविदा के साथ काफी पसंद की गई। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म “मुकाबला” में एक साथ पसंद की जिसमें राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जाएगी, शिकारी, जैसी फिल्में शामिल हैं।


वर्ष 2003 में करिश्मा कपूर उद्योगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था लेकिन बाद में फिल्म “मेरे जीवन साथी” और वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म “डेंजरस इश्क” से करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री मे एक बार फिर से वापसी की, दुर्भाग्य पूर्ण यह फिल्म सफल नहीं रहीं। करिश्मा कपूर ने अपने दो दशक लंबे फिल्मी करियर में लगभग साठ से अधिक फिल्मों में काम किया है।


गौरतलब है कि करिश्मा और संजय पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे को तलाक देने को तैयार हैं लेकिन कागजी कार्यवाही अभी पूरी नहीं हुई है।

भाभी से अनैतिक संबंध में पत्नी को जलाकर मार डाला

illicit relationship  with brother's wife, man kills wife in nashik
man kills wife in nashik

मुंबई। नाशिक में पति के अनैतिक संबंध का खुलासा होने के बाद हुए विवाद में पति ने पत्नी को जलाकर मार डाला।