Home Blog Page 7845

बांग्लादेशी मीडिया में छाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

bangladesh media hails PM Modi on LBA but concerned over Teesta impasse
bangladesh media hails PM Modi on LBA but concerned over Teesta impasse

ढाका। बांग्लादेश की मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा को जबर्दस्त कवरेज दी है। इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों में ‘नए युग की शुरुआत’ करार दिया है।

पतंजलि ट्रस्ट मैगी जैसा नूडल्स घरेलू बाजार में नहीं ला रही : रामदेव

baba ramdev says patanjali does not make any kind of noodles or maggi
baba ramdev says patanjali does not make any kind of noodles or maggi

नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने इस बात का खंडन किया है कि पतंजलि ट्रस्ट किसी भी तरह का नूडल्स घरेलू बाजार में ला रही है। 

संघ प्रमुख को जेड प्लस सुरक्षा, 190 कमांडोज देंगे सुरक्षा

0
RSS chief mohan bhagwat gets Z+ security cover
RSS chief mohan bhagwat gets Z+ security cover

नई दिल्ली। मोदी सरकार 10 जून से संघ प्रमुख मोहन भागवत को जेड पल्स  सुरक्षा देने जा रही है। भागवत को जो जेड पल्स  कवर सुरक्षा कवर मिलने जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने जेड प्लस सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को आदेश जारी कर दिए हैं और वह अपनी जिम्मेदारी 10 जून से संभाल लेगी। इसी स्तर की सुरक्षा प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को भी मिलता है।

खूफिया विभाग के एक अधिकारी की जानकारी के अनुसार भागवत कुछ आतंकी संगठनों के हिटलिस्ट में हैं और इसी कारण सरकार ने उन्हे जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया गया है।

भागवत के लिए एक बुलेट प्रूफ बीएमडब्ल्यू कार रहेगी। इसके अलावा उनके काफिले में चार एसयूवी व्हीकल्स भी होंगे। जानकारी के मुताबिक, भागवत जहां भी जाएंगे, कमांडोज की एक टीम दो दिन पहले उस स्थान का मुआयना करेगी और जरूरी सुरक्षा प्रबंध करेगी। भागवत को सीआईएसएफ के 190 कमांडो सुरक्षा देंगे।

भागवत देश के पहले ऐसे गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं जिसे इस तरह की सुरक्षा दी जा रही है। यह इसलिए और भी खास हो जाता है, क्योंकि भागवत किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं हैं।

बता दें कि साल 2006 में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा ने आरएसएस स्थित हेडक्वार्टर पर हमला किया था। एक पुलिस अफसर का कहना है कि सुरक्षा एजेंसीज ने भागवत की सुरक्षा के रिव्यू के दौरान इस बात को ध्यान में रखा कि वह कई आतंकी संगठनों की हिट लिस्ट में शामिल हैं।

फिलहाल, महाराष्ट्र पुलिस और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स आरएसएस हेडक्वार्टर और भागवत की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। 190 कमांडोज की टीम अब यह भार संभालेगी। इन कमांडो को एनएसजी की तर्ज पर ही ट्रेनिंग दी गई है। यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने के साथ मार्शल आर्ट में भी एक्सपर्ट होते हैं।

जानकारी के मुताबिक भागवत जहां भी जाएंगे, कमांडोज की एक टीम दो दिन पहले उस स्थान का मुआयना करेगी और जरूरी सुरक्षा प्रबंध करेगी। भागवत के लिए एक बुलेट प्रूफ बीएमडब्लू कार रहेगी। इसके अलावा उनके काफिले में चार एसयूवी व्हीकल्स भी होंगे।

 

22 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत

mumbai : 7 killed, 28 injured in fire at high rise residential building
mumbai : 7 killed, 28 injured in fire at high rise residential building

मुंबई। मुंबई के पवई में एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 पुरुष और दो महिलाएं बताई जा रही हैं। सात लोगों में से 5 की मौत लिफ्ट में फंसने के कारण हुई।

माइक्रोमैक्स का 4जी स्मार्टफोन कैनवास नाइट 2 लांच

micromax launches first 4g smartphone canvas knight 2
micromax launches first 4g smartphone canvas knight 2

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने शनिवार को अपना पहला 4जी स्मार्टफोन कैनवास नाइट 2 पेश किया। खूबसूरत डिजाइन के साथ इसमें ग्लास और मेटल का प्रयोग किया गया है।