
मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के मंगलवार को नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने के बाद देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने ऋण सस्ता करने का ऐलान करते हुए आधार दर में 0.30 फीसदी तक कमी कर दी जिससे घर तथा कार लोन समेत सभी प्रकार के ऋण की ईएमआई कम हो जाएगी।


