
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माओवादियो के लिए कहा कि हिंसा की राह पर चलने वाले दो-पांच दिनों के लिए बंदूक छोडक़र सामान्य ग्रामीण की तरह बिना अपना परिचय दिए उन बच्चों के पास जाकर समय बिताएं जिनके परिवार, माता-पिता उनकी हिंसा के शिकार हुए हैं, तो उन बच्चों की पीड़ा और उनका दर्द अपने आप, आपके ह्रदय को बदल कर रख देगा।


