Home Blog Page 7942

व्यापमं घोटाला : राज्यपाल रामनरेश यादव को बड़ी राहत

major relief for MP governor ram naresh yadav in vyapam scam
major relief for MP governor ram naresh yadav in vyapam scam

जबलपुर। व्यापमं घोटाले में आरोपी बनाए गए प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ी राहत दी है। राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ हुई एफआईआर को कोर्ट ने क्वैश कर दिया है।

पन्ना बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

at least 50 dead as bus fell from bridge in panna in madhya pradesh
at least 50 dead as bus fell from bridge in panna in madhya pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को पांडव-फॉल के निकट हुए बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच करने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने दिये हैं। इस दुर्घटना में 50 यात्री जिंदा जल गए थे। एक बस में अचानक आग लग जाने से 50 यात्री जिंदा जल गए।

पापुआ न्यू गिनी में भूकम्प के झटके, आ सकती है सुनामी

 tsunami scare
7.4 quake, aftershocks hit papua new guinea prompting tsunami scare

सिडनी। पृथ्वी की आंतरिक हलचल से नेपाल के बाद अब दक्षिण प्रशांत महासगार स्थित पापुआ न्यू गिनी में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 आंकी गई, इससे क्षेत्र में सूनामी आने की आशंका भी जताई जा रही है।

जनसुनवाई में फूटे भाजपाइयों के छाले, कहा- डेढ साल बीता पर विज्ञप्ति नहीं आई

11

जयपुर। डेढ साल बीतने पर भी अच्छे दिन का अहसास नहीं होने का दर्द सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर  कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई के दौरान छलक पडा। सत्ता में आए डेढ साल बीतने पर भी जनता और कार्यकर्ताओं को अच्छे दिन का अहसास नहीं होने की तकलीफ से कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों को अवगत करवाया। सता और संगठन में बेहतर समन्वय को लेकर शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले दिन चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड,कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा और प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने भाजपा पदाधिकारियों की ओर से भेजे गये प्रकरणों की सुनवाई की।

वर्षभर की मेहनत का मिला पारितोषिक

chairperson of prise distribution function appreciates the children by giving certificate in saint paul's school, guest present in the fucntino and students performing cultural programe on the stage
chairperson of prise distribution function appreciates the children by giving certificate in saint paul’s school, guest present in the fucntino and students performing cultural programe on the stage

सिरोही। शेक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में सालभर की गई मेहनत का पारितोषिक सोमवार को पारितोषिक दिया गया। सेंट पाॅल स्कूल में हुए इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रयासों को मंच पर सराहा गया और उनके प्रदर्शन के पीठ थपथपाते हुए ऐसे प्रदर्शन को बरकरार रखने को प्रेरित भी किया गया।
विद्यालय प्राचार्य फादर जोजो के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पायल परसरामपुरिया व विशिष्ठ अतिथि एसडीएम ओमप्रकाश विश्नोई थे। दोनों ने पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष भर की खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, कला, व विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियांे में प्रथम, द्वितिय व तृतीय आने वाले छात्रों को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वर्ष 2014-15 में प्रत्येक कक्षा में प्रथम रैंक वर्ग के छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी।