
दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम में रविवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से काफी आहत हैं। भूकंप की आपदा से जुझ रहे नेपाल की ओर सहायता का हाथ बढ़ाते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल का दुःख हमारा दुख है और भारत दुख की इस घड़ी में अपने पड़ोंसी को हर तरह से सहायता देने को तैयार है।



