Home Blog Page 8042

आईपीएल के उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का जमावड़ा

IPL 8 : bollywood celebs hrithik, shahid to perform in opening ceremony on april 8
IPL 8 : bollywood celebs hrithik, shahid to perform in opening ceremony on april 8

नई दिल्ली। आठ अप्रैल को कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में अभिनेता रितिक रोशन और शाहिद कपूर फरफॉर्म करेंगे।

खबर की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि कलाकार एक मंच पर आकर आईपीएल के आठवें सत्र की शुरूआत करेंगे। समारोह की मेजबानी सैफ अली खान करेंगे।

फरहान अख्तर,संगीत निर्देशक प्रीतम के अलावा रितिक रोशन और अनुष्का शर्मा जैसे बॉलीवुड हस्तियां टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में चार चांद लगाएंगे।

ठाकुर ने कहा कि सभी आठ टीमों के कप्तान इस मौके पर मौजूद रहकर एमसीसी क्रिकेट भावना की शपथ लेंगे जो क्रिकेट भावना के प्रति आईपीएल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

पिछले वर्ष की विजेता टीम के कप्तान गौतम गंभीर ट्राफी को सबसे सामने पेश करके नये सत्र की शुरूआत करेंगे।

अनुराग ने उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि दो घंटे चलने वाला यह कार्यक्रम साढे सात बजे शुरू होगा और आयोजन स्थल के गेट पांच बजे खोल दिए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह के टिकट (200 रूपये से शुरू) आईपीएलटी20डॉट काम से खरीदे जा सकते हैं।

 

पहले किशोरी को घुमाया, रास्ते में कार रोकी और कर दिया रेप

jaipur girl alleges rape in moving car
jaipur girl alleges rape in moving car

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में एक सत्रह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोरी को खाटूश्याम घुमाने के लिए ले गया और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

JNV की 55 छात्राओं संग छेड़छाड़ के आरोपी टीचर्स अरेस्ट

Maharashtra police arrested three teachers for sexual harassment of 55 girl students
Maharashtra police arrested three teachers for sexual harassment of 55 girl students

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की 55 छात्राओं ने दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षकों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मामला उजागर होने के बाद से ये शिक्षक भूमिगत हो गए थे। काफी तलाश के बाद पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।

महिला सशक्तीकरण का मतलब सेक्सी बनना नहीं

kangana  ranaut women empowerment does not mean you create complex among men
kangana ranaut women empowerment does not mean you create complex among men

मुंबई। बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण अभिनीत वीडियो ‘माय च्वाइस’ पर अपनी राय देते हुए कहा है कि सेक्सी बनना महिला सशक्तीकरण नहीं हो सकता।

बुलंदशहर : चुन्नी बनी आफत, महिला की गर्दन कटी

shocking incident from bulandshahr, woman dies after head was cut off
shocking incident from bulandshahr, woman dies after head was cut off

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना देहात क्षेत्र के किर्रा गांव में पैडेस्टल बिजली पंखे से धान ओसाते समय एक महिला की चुन्नी पंखे में फंस गई। चुन्नी पंखे में लिपटते-लिपटते महिला की गर्दन काट गई। महिला की दर्दनाक मौत से पूरा गांव गमगीन है।