
पाली/जालोर/सिरोही। मारवाड़-गोडवाड क्षेत्र में बारिश और ओलों ने शनिवार को·हर बरपाया। यहां पाली, सिरोही और जालौर जिलों में अलग-अलग समय हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों पर कहर बरपाया ।
वहीं पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के नीम्बली गांव के बेरा छोटा पड़ा अचला में एक महिला पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। खुमान कवर नाम की यह 35 वर्षीय महिला के साथ जब यह हादसा हुआ तो वह अरंडी के खेत की रखवाली कर रही थी।



