
जयपुर। राजधानी में कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-जिंबाब्वे क्रिकेट मैच पर लाखों का सट्टा लगाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए युवको से मोबाइल, लेपटॉप पांच हजार रुपए समेत 62 लाख का हिसाब-किताब की पर्चिया भी जब्त की है।



