
मुंबई। अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल आज 30 वर्ष की हो चुकी है। श्रेया बचपन में ही जी टीवी के कार्यक्रम (सा रे गा मा पा) में प्रतिभागी के रूप में आई थी और उन्होने गायक सोनू निगम की मेजबानी में चिल्ड्रेन स्पेशल एपीसोड की प्रतियोगिता का खिताब जीता।



