
नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काट्जू ने अपने एक ताजा ब्लॉग के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी अंग्रेजों के एजेंट थे जिन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाया। काटजू ने लिखा है कि गांधी अंग्रेजों के ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर काम करते थे।



