
लंदन। पिछले साल 12 इयर्स ए स्लेव के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली लुपिटा न्योंग के बेशकीमती 6000 मोतियों से सजे गाऊन को चोरी करने के दो दिन बाद चोर ने यह कहकर उसे लौटा दिया कि उसे नकली मोती वाली ड्रेस नहीं चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक यह गाऊन डेढ लाख डॉलर का था।



