
सिरोही। जिले के गांवों व शहरी क्षेत्रों में पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता के लिए बनाए व्हाट्सएप गु्रप ‘नर्मदा लाओ, सिरोही बचाओ’ ने मंगलवार को एक समिति का रूप ले लिया। इसके लिए जनसहयोग व सबकी भागीदारी के साथ वातावरण तैयार करने और सरकार को सिरोही को इसके जल की आवश्यकता बताने के लिए समिति का गठन किया गया है।



