Home Blog Page 8203

पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के दावे

panchayat election result an eye opener for BJP : Pilot
panchayat election result an eye opener for BJP : Pilot

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने दावे शुरू कर दिए है। कांग्रेस जहां 15 फीसदी वोट बढ़ने की बात कह रही है, वहीं भाजपा ने 6 फीसदी वोट बढ़ने का दावा किया है।

लेखक बन गई है एक्ट्रेस टि्ंवकल खन्ना

twinkle khanna : actress, entrepreneur, columnist..and now an author
twinkle khanna : actress, entrepreneur, columnist..and now an author

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी टिंवकल खन्ना अब लेखक बन गई है। राजेश खन्ना-डिंपल कपाडिया की पुत्री टि्ंवकल अब लेखक बन चुकी हैं।

भाजपा बनाएगी जिला प्रमुख

3
सिरोही। यदि पिछले चुनावों की तरह कोई उठापटक नहीं हुई तो इस बार सिरोही जिला परिषद में भाजपा अपना जिला प्रमुख बना लेगी। यहां पर सामान्य वर्ग की महिला के लिए जिला प्रमुख की सीट आरक्षित है। 21 वार्डों में से 15 में भाजपा व 5 में कांग्रेस जीती है। वार्ड संख्या-17 का परिणाम रोक दिया गया है। यहां के एक बूथ पर शुक्रवार को पुनर्मतदान करवाया जाएगा।
यह हैं जिला प्रमुख की दावेदार
भाजपा की ओर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के भाई की पत्नी लक्ष्मी पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद परसरामपुरिया की पुत्रवधु पायल परसरामपुरिया और कांग्रेस छोडकर बीजेपी में आए भवानीसिंह डोडुआ की पत्नी गिरीजा कंवर प्रमुख है। गिरिज कुंवर के लिये एक मंत्रि कि लोबिंग भी काम करने कि चर्चा आम है, इसी वजह से कंग्रेस से सम्बद्ध होने के बाद भि उन्हे भाजपा से टिकिट भी मिला।
क्राॅस की संभावना कम
वैसे भाजपा पांच साल पहले हुए पंचायतराज चुनावों में भी जिला परिषद में बहुमत में थी। उस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद परसरामपुरिया जिला प्रमुख के लिए भाजपा के प्रत्याशी थे, लेकिन भाजपाइयों की भीतरघात से उस बार भी परसरामपुरिया को हराकर कांग्रेस के चंदनसिंह देवडा जिला प्रमुख बन गए।
यह भी हो चुका है
वैसे भाजपा के लिए समस्या कम नहीं हैं। कांग्रेस इस दौरान वो चाल भी चल सकती है जो 2006 के चुनावों में चली थी। कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र सांखला की बजाय उस दौरान निर्दलीय अनाराम बोराणा को कांग्रेस के एक गुट ने समर्थन देकर जिला प्रमुख बना दिया था। बाद में उन्हें कांग्रेस में शामिल करवा दिया गया था। इस बार भी भाजपा में जिला प्रमुख पद के असंतुष्टों को अपने जिला परिषद सदस्यों से समर्थन दिलवाकर कांग्रेस किसी निर्दलीय को जिला प्रमुख बनवा सकती है। वैसे दोनों ही दलों ने अंतिम चरण के मतदान के बाद ही अपने प्रत्याशियों की बाडाबंदी कर दी थी।

यह रहा परिणाम

जिला परिषद वार्ड संख्या-1, सामान्य कांग्रेस
कुलदीपसिंह, कांग्रेस, 6508 वोट
दिलीपसिंह, भाजपा, 5787 वोट

वार्ड संख्या-2, सामान्य महिला, भाजपा
रेखादेवी, भाजपा, 6497
आशादेवी, कांग्रेस, 4951

वार्ड संख्या-3, सामान्य महिला, भाजपा
गिरिजा कंवर, भाजपा, 6534
मीनाक्षी, कांग्रेस, 5186

वार्ड संख्या-4, सामान्य, भाजपा
कानाराम, भाजपा, 7674
नरेन्द्रसिंह, कांग्रेस, 5254

वार्ड संख्या-5, सामान्य महिला, भाजपा
पायल परसरामपुरिया, भाजपा, 7718
रंजन, कांग्रेस, 3871

वार्ड संख्या-6, एससी महिला,  भाजपा,
उर्मिलादेवी, भाजपा, 9221
रेखाकुमारी, कांग्रेस, 4274

वार्ड संख्या-7, सामान्य महिला, भाजपा
लक्ष्मी पुरोहित, भाजपा, 6594
शांताकुमारी, कांग्रेस, 5296
दीपल भाटी, निर्दलीय, 424

वार्ड संख्या-8, एसटी, भाजपा
वीरमाराम, भाजपा, 7607
राजूराम, कांग्रेस, 6266
रतनाराम, निर्दलीय , 686

वार्ड संख्या-9, एससी महिला, भाजपा
नर्मदाकुमारी, भाजपा, 7794
जोशना, कांग्रेस, 5324

वार्ड संख्या-10, एससी, भाजपा
मंजूदेवी, भाजपा, 8220
रमेश, कांग्रेस, 5577

वार्ड संख्या-11, महिला, कांग्रेस
रंजू रामावत, कांग्रेस, 8594
सोनल कुंवर, भाजपा, 5337

वार्ड संख्या-12, एसटी, भाजपा
भारमाराम, भाजपा, 7398
रायचंद, कांग्रेस, 4000

वार्ड संख्या-13, ओबीसी, कांग्रेस
नीलकमल, कांग्रेस, 7393
अशोककुमार, भाजपा, 6120

वार्ड संख्या-14, एससी, कांग्रेस
दिनेशकुमार, कांग्रेस, 5491
छगनलाल, भाजपा, 5267

वार्ड संख्या-15, एसटी, भाजपा
पुष्करलाल, भाजपा, 6848
गणेशकुमार, कांग्रेस, 4166

वार्ड संख्या-16, एसटी, भाजपा
धनाराम, भाजपा, 5967
रवाराम, कांग्रेस, 2249

वार्ड संख्या-17, सामान्य, परिणाम रोका
पुखराज, कांग्रेस, 5830
जयंतीलाल, भाजपा, 5826
अजीत रावल, निर्दलीय, 439
पुष्पा कंवर, निर्दलीय, 252

वार्ड संख्या-18, एससी महिला, भाजपा
लीलादेवी, भाजपा, 4813
देवी, कांग्रेस, 4021

वार्ड संख्या-19, एससी महिला, भाजपा
संतोषदेवी, भाजपा, 4371
मनीषा राणा, कांग्रेस, 3198

वार्ड संख्या-20, एसटी महिला, कांग्रेस
बसंतीदेवी, कांग्रेस, 6683
गीताकुमारी, भाजपा, 5974

वार्ड संख्या-21, सामान्य, भाजपा
शंकरलाल, भाजपा, 7380
भरतकुमार, कांग्रेस, 6867

मनुष्यों की रीढ़ की हड्डी में होता है छोटा दिमाग

scientists discover a 'mini brain' in spinal cord
scientists discover a ‘mini brain’ in spinal cord

वाशिंगटन। अमरीकी शोधकर्ताओं ने मनुष्यों की रीढ़ की हड्डी में एक छोटे मस्तिष्क का पता लगाया है, जो हमें भीड़ के बीच से गुजरते वक्त या सर्दियों में बर्फीली सतह से गुजरते वक्त संतुलन बनाने में मदद करती है और फिसलने या गिरने से बचाती है।

मध्यांचल ग्रामीण बैंक में 450 पदों पर होगी भर्ती

madhyanchal gramin bank recruitment 2015
madhyanchal gramin bank recruitment 2015

भोपाल। मध्यांचल ग्रामीण बैंक में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बैंक में कुल 450 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें ऑफिसर स्केल- एक के 100 पद और असिस्टेंट (मल्टीपरपज) के 350 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।