Home Blog Page 821

HINDI BEAUTY TIPS कालेपन से ऐसे पाएं छुटकारा ताकि होना न पड़े शर्मिंदा

Get rid of such blackness
Get rid of such blackness

गर्मियो के दिन आते ही हमें सोचना पड़ता हैं की धुप से कैसे बॉडी को बचाए,  कही बार धुप में निकले पर शरीर के कही हिसों पर कालेपन आजाता हैं,  गर्मियों में जब हम छोटे-छोटे कपड़े पहनकर घर से निकलते हैं और कोई कोहनी या घुटने के कालेपन को लेकर हमें टोक देता है तो हम शर्मिंदगी का विषय तो बनते ही है । पर आज हम आप को ऐसा उपाय बताते हैं जिससे आप इस कालेपन को दूर कर सकते हैं, जानिए उपाय। आमतौर पर महिलाओं और पुरूष दोनों में ही इस प्रकार की समस्या को देखा जाता है क्योंकि यह समस्या एक आम समस्या है। कोहनियों पर कालापन वास्तव में मैल की परतें होती हैं। ठीक प्रकार से इनकी देखभाल ना करने पर हमें ये अंजाम भुगतना पड़ता है। आज हम आपको कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। इन्हें आजमाकर आप कुछ ही दिनों में कालेपन की समस्या से हमेशा से लिए छुटकारा पा सकते हैं।

  1. शरीर में जोड़ों का कालापन कोई चौंकाने वाली समस्या नहीं है। क्योंकि शरीर के अन्य अंगों के मुकाबले जोड़ों की स्किन थोड़ी मोटी होती है। जिसके चलते ये आसानी से काली हो जाती है। कोहनी और घुटनों के कालेपन के पीछे कई कारण है। जब डेड स्किन सेल्स कोहनी या घुटने पर जम जाती है तो ये काले हो जाते हैं। इसके अलावा जब हम कोहनी और घुटनों को साफ करने की मंशा से ज्यादा रगड़ देते हैं उसके बाद ये साफ होने के बजाय और भी काले पड़ जाते हैं।
  2. कोहनी और घुटनों पर अधिक बल रखने से भी ये काले होते हैं। कई लोग घुटनों के सहारे बैठकर घर में पोंछा या डस्टिंग करते हैं। जो कालेपन का सबसे बड़ा कारण है। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। जोड़ो का कालापन जैनेटिक समस्या भी हो सकती है। होती है। ओवरवेट यानि कि हद से ज्यादा मोटापा या हद से ज्यादा पतला होने के कारण भी कोहनी और घुटनों के कालेपन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  3. कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए हम जो नीचे प्रक्रिया बता रहे हैं उसे शुरू से लेकर अंत तक फोलो करें। तभी अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सबसे पहले खीरे की 2-4 स्लाइश बना लें। अब 1 स्लाइश लें और इसे 10 से 15 मिनट तक प्रभावित अंग पर रगड़े। इसके बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें और अब ठण्डे पानी से धोएं। अब दूसरी प्रक्रिया स्क्रब की है। स्क्रब करने के लिए एक ​कंटेनर में बेकिंग सोडा लें। अगर ये नहीं है तो आप चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें कुछ मात्रा दूध की शामिल करें। इन्हें मिक्स करें अब इससे 5 मिनट तक कालीपन वाली जगह पर स्क्रब करें। आप स्क्रब के दौरान ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ज्यादा अच्छी तरह साफ होगा।
  • अब वाइटनिंग पैक बनाने के लिए 2 चम्मच प्याज का पेस्ट, 2 चम्म्च नींबू का रस आधा चम्मच शहद और 1 चम्म्च बेसन लेकर इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स करें। प्याज में एंटी आॅक्सीडेंट होता है जो स्किन को डीप तक नॉरिश करता है और कालेपन को हटाता है। नींबू में 6 प्रतिशत सिट्रिक ऐसिड है जो स्किन टोन को हल्का करता हैं। शहद एक नेचुरल ब्लीचिंग है और ये स्किन पोर्स को साफ और चमकदार बनाता है।

    Get rid of such blackness
    Get rid of such blackness
  • बेसन एक स्किन वाइटनिंग एजेंट है। ये चेहरे को साफ करने के साथ ही दाग धब्बे भी दूर करता हैं। इस पैक को 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। अब साफ पानी से धो लें। हमारा दावा है कि इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार करने के बाद ही आपको कोहनी और घुटनों के कालेपन से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:-

झटपट बनाए टेस्टी मसाला कॉर्न सब्जी

Instant Made Tasty Masala Corn Vegetable HINDI

सबगुरु न्यूज़: आज हम आपको घर पर बड़े आसान तरीके से मसाला कॉर्न सब्जी बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है इसे बनाने में अधिक समय नहीं लगता है और ये खाने में भी बहुत टेस्टी होती है|

सामग्रीः-

तेल – 1 बड़ा चम्मच,घी – 1 बड़ा चम्मच,प्याज – 150 ग्राम,लहसुन पेस्ट – 1 छाेटा चम्मचअदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच,टमाटर – 300 ग्राम,हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच,लाल मिर्च पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच,धनिया पाउडर – 1 या 1/2 छाेटा चम्मच,जीरा पाऊडर – 1/2 छाेटा चम्मच,नमक – 1 या 1/2 छोटा चम्मच,गरम मसाला – 1 छाेटा चम्मच,सूखे मेथी के पत्ते – 1 बड़ा चम्मच,उबले हुए स्वीट कॉर्न – 250 ग्राम,पानी – 220 मिलीलीटर,काजू पेस्ट – 90 ग्राम,कद्दूकर किया पनीर – 2 बड़े चम्मच,खोया – 55 ग्राम,चीनी – 1/2 छाेटा चम्मच,मोजरेला चीज़ – 1 बड़ा चम्मच,धनिया – 3 बड़े चम्मच कटा हुअा धनिया

विधिः-

कॉर्न मसाला सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही को रखे ,जब ये अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल और घी डालकर अच्छे से गर्म करें तेल के गर्म हो जाने पर इसमें 150 ग्राम कटी हुई प्याज डालकर अच्छे से फ्राई करे|

प्याज के फ्राई हो जाने पर इसमें लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट डाले और फिर थोड़ी देर तक पकाएं|

अब इसमें 300 ग्राम कटे हुए टमाटर डाल दे,और इसे तब तक पकाये जब तक ये तेल ना छोड़ दे|

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पेस्ट, चम्मच धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर, नमक,गरम मसाला, 1 बड़ा चम्मच सूखे मेथी के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिलाएं|

अब इसमें 250 ग्राम उबले हुए स्वीट कॉर्न डालकर पकाये|

जब स्वीट कॉर्न पक जाये तो इसमें थोड़ा सा पानी और काजू पेस्ट मिला दे, और अच्छे से चलाये अब इसका ढक्कन बंद कर दे और 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं|

थोड़ी देर के बाद इसका ढक्कन हटा दे और इसमें कद्दूकस किया पनीर, खोया, चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाये|

अब इसमें मोजरेला चीज़ और हरा धनियां डालकर मिलाये|

इस लड़ने ने 21 साल की उम्र में IAS बन, मिसाल करी कायम

देखिये बीच रोड भीड़ पड़े फौजी और ट्रैफिक पुलिस वाले, वारदात हुई कैमरे में कैद

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

एक्ट्रेस नताली पोर्टमैन ने टेनिस में दिखाए जौहर

Natalie Portman shows off her tennis skills
Natalie Portman shows off her tennis skills

लॉस एंजिलस। अभिनेत्री नताली पोर्टमैन को अपनी बेटी के जन्म के सात महीने बाद टेनिस में अपना जौहर दिखाते हुए देखा गया। उन्होंने फ्रेंच नर्तक बेंजामिन मिलप्पेड से शादी की है।

किम कार्दाशियां ने बेटी के साथ बेघरों को भोजन दिया

Kim Kardashian and daughter North deliver food to homeless
Kim Kardashian and daughter North deliver food to homeless

लॉस एंजिलस। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दाशियां को अपनी चार साल की बेटी नार्थ के साथ बेघरों को खाना खिलाते हुए देखा गया। ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार किम ने इस दौरान कैजुअल कपड़े पहने हुए थे।

HEALTH UPDATE यूरिन रोकना पड़ सकता हैं भारी, जान भी जा सकती हैं MUST READ

0
PAIN SABGURU.COM
PAIN SABGURU.COM

किसी भी स्थान पर, चाहे वह यात्रा हो या फिर कोई कार्यक्रम, अगर आप लंबे समय तक वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर देर तक यूरिन रोकने की कोशि‍श कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह आपके लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। यकीन नहीं होता? तो अभी जानिए, यूरिन रोकने के यह नुकसान

यूरिन रोकने के यह नुकसान-
  • बहुत देर तक यूरिन रोकने से यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है| मूत्र मार्ग में संक्रमण हो जाने की वजह से दर्द और यूरिन के साथ खून आने की समस्या भी पैदा हो जाती है|
  • यूरिन को एक से दो घंटे तक रोकने से कई तरह की समस्याएं हो जाती है| महिलाओं में खासतौर पर ये समस्या हो जाती है| अगर कोई शख्स बहुत अधिक बार यूरिन रोकता है तो उसे किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है|
  •  आपको वॉशरूम की जरूरत महसूस हो रही है, इसका मतलब है कि आपका ब्लेडर अब पूरी तरह से भर चुका है। इसके बावजूद यूरिन रोके जाने पर ब्लेडर पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती हैं।
  • सही समय पर यूरिन के लिए न जाना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकता है जिसके कारण बैक्टीरिया पनपते हैं और किडनी के साथ संबंधि‍त अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
  • बहुत वक्त तक यूरिन रोकने की वजह से ब्लैडर में सूजन आने का खतरा भी बढ़ जाता है।  जिसकी वजह से हर समय दर्द बना रहता है और डिस्चार्ज करने के दौरान तेज दर्द का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें-