
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो विधायकों के निलम्बन के साथ ही कांग्रेस में घमासान काफी तेज होने के आसार है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने दो विधायकों आरके राय तथा सियाराम कौशिक को बुधवार को निलम्बित कर कड़ा सन्देश दिया है। इस कार्रवाई के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को झटका देने की कोशिश की गई है।



