
न्यूयार्क। नई मिस यूनिवर्स पॉलिना वेगा मानती हैं कि उन्होंने युवा महिलाओं के समक्ष बुद्धिमान और अच्छे दिल वाली युवती होने का एक सटीक उदाहरण पेश किया है। कोलबिया की 22 वर्षीया पॉलिना ने फ्लोरिडा के मियामी में 87 देशों की सुंदरियों को मात देते हुए 25 जनवरी को मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया।



