
सिरोही। भाजपा ने जिला परिषद के लिए अगली पीढी को आगे कर दिया है। यह स्थिति जिला परिषद और पंचायत समितियों के सोमवार को दाखिल नामांकन के बाद स्पष्ट हो गई है। इनके माता-पिता, सास-ससुर पार्टी में जिस कद पर थे या हैं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इन्हें टिकिट नहीं मिलेगा।


