Home Blog Page 825

मैंने लोगों को कहना शुरू कर दिया है कि मुझे

0

jokes in hindi

कुछ दिनों से व्हाट्सएप इतना भक्तिमय हो गया है कि…

लगता है अब चप्पल उतार कर मैसेज पढ़ना पड़ेगा।

एक वो दिन था जब नारी के वस्त्र हरण की वजह से महाभारत हुई थी।
एक ये दिन है जब किसी नारी को पूरे वस्त्र पहनने के लिए बोल दो तो महाभारत हो जाती है।

आने वाले टाइम में दो ही चीज़ों की कीमत बढ़ेगी,
एक तो ‘ज़मीनों’ की, दूसरा ‘कमीनों’ की।

मैंने लोगों को कहना शुरू कर दिया है कि मुझे नमस्कार करें Hi नहीं क्योंकि पता नहीं कब…

किसकी हाय मुझे लग जाए।

आंटी: शादी हो गयी तेरी?
लड़की: जी आंटी जी हो गयी।
आंटी: लड़का क्या करता है?
लड़की: अफ़सोस।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

IMMPORTANT आप को बवासीर हैं! तो जरूर पढें ये निजात पाने के उपाय

0
piles sabguru.com
piles sabguru.com

बवासीर का इलाज क्या है? पाइल्स क्या है? जब शरीर के निचले रेक्टम की तरफ गूदे में सूजन हो जाए तो यह बवासीर का रूप ले सकती है। इन्हें पाइल्स या हेमोर्रोइड्स भी कहा जाता है। बवासीर दो तरह की होती है-भीतरी एवं बाहरी। भीतरी बवासीर की दशा में अंदरूनी रक्तपात होता है जिसमें दर्द नहीं होता। बाहरी बवासीर में इंसान को दर्द महसूस होता है क्योंकि इसमें गूदे में सूजन की वजह से काफी पीड़ा होती है। बवासीर के कई कारण हो सकते हैं जिनमें प्रमुख हैं वंशानुगत दशा,खानपान सही न होना, फाइबर की कमी गूदे की कैविटी में असामान्य बढ़ोत्तरी ,लम्बे समय तक बैठे रहना और कब्ज़ की समस्या। बवासीर को ठीक करने के लिए नीचे दिए गए घरेलू उपचारों में से किसी का भी सहारा लिया जा सकता है।

piles sabguru.com
piles sabguru.com

पहले तो हम आप को बवासीर के लक्षण बताते हैं- 

  • बवासीर के लक्षण, खुजली तथा मलाशय में दर्द।
  • मलाशय के पास चिडचिडापन, खून का थक्का जमना या सूजन।
  • बवासीर के लक्षण, खून निकलना।

बवासीर का आयुर्वेदिक उपचार-

  • ठंडी सेंक सिकुड़न में सहायता करती है। यह दर्द को कम करती है और खुजली से तुरंत आराम दिलाती है। ठंडी सेंक की मदद से सूजन काफी कम हो जाती है और इसके फलस्वरूप आपके लिए मलत्याग करना काफी आसान हो जाता है। अतः एक साफ़ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा बांधें तथा इसका प्रयोग अपने बवासीर के ऊपर करें। इसका प्रयोग दिन में कई बार करें। इससे रक्त की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिसके फलस्वरूप बवासीर से छुटकारा मिलता है।
  • मूली का नियमित सेवन बवासीर को ठीक कर देता है।
  • पालक, बथुआ, पत्ता गोभी, चौलाई, सोया, काली जीरी के पत्ते का साग खाना चाहिए।
  • नींबू को चीरकर उस पर चार ग्राम कत्था पीसकर बुरक दें और उसे रात में छत पर रख दें। सुबह दोनों टुकड़ों को चूस लें, यह खूनी बवासीर की उत्तम दवा है।
  • हरी सब्जियों में परवल, पपीता, भिंडी, केला का फूल, मूली, गाजर, शलजम, करेला, तुरई खाना चाहिए।
  • खाना आसानी से हज़म करने और मलाशय का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए फाइबर युक्त भोजन काफी फायदेमंद होता है। फाइबर के पोषक तत्व मल को नर्म करने में मदद करते हैं और आँतों की सारी प्रणाली को साफ़ सुथरा रखने में सहायता करते हैं। फाइबर युक्त भोजन के सेवन से कब्ज़ की समस्या से भी आराम प्राप्त होता है। फाइबर युक्त भोजनों में प्रमुख हैं पटसन के बीज, प्रून (prune), नाशपाती, सब्जियां और बीन्स (beans)।
  • 2 चम्मच तिल चबाकर ठंडे पानी के साथ प्रतिदिन सेवन करने से बवासीर कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।
  • त्रिफला का चूर्ण लेना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से बवासीर रोग जल्दी ही ठीक हो जाता है।
  • रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं, क्योंकि इससे शरीर की अशुद्धियों को दूर करने में सहायता मिलती है। पानी आपके मलाशय को स्वस्थ बनाकर रखता है, जिससे ये नर्म और नमीयुक्त रहता है और आपका मल भी इससे नर्म होता है। अपनी अंदरूनी प्रणाली को साफ करने के लिए हमेशा पानी पियें। पानी आपके शरीर में नमी का संचार करता है और आपके मल को नर्म बनाता है। इसी तरह फाइबर युक्त भोजन भी मल नर्म करते हैं और मलत्याग की प्रक्रिया में होने वाले दर्द में काफी कमी करते हैं।
  • गुड़ में बेलगिरी मिलाकर खाने से रोगी व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ मिलता है और बवासीर रोग ठीक हो जाता है।

झटपट बनाए स्वादिष्ट साबूदाना रबड़ी

Tasty sabudana rabdi

सबगुरु न्यूज़: आजतक आपने कई बार एप्पल और केसर रबड़ी खायी होगी पर क्या आपने कभी साबूदाने से बनी रबड़ी खायी,अगर नहीं खायी है तो आज हम आपको साबूदाना रबड़ी बनाने की रेसिपी के बारे बताने जा रहे है आप इसे व्रत में भी बनाकर खा सकते है ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है|

सामग्री-

साबूदाना- 1 कप,दूध- आधा लीटर,चीनी- टेबलस्पून,केला- 1,सेब- 1,क्रीम- 1 कप,चेरी- 2-3,अनार- 1 टेबलस्पून
केसर- 5-6 धागे (गार्निश के लिए),बादाम- 1 टेबलस्पून

विधि-

1-साबूदाना रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से पानी में साबूदाने को डालकर छोड़ दे|

2-अब गैस पर एक बर्तन को चढ़ा दे,अब इस बर्तन में दूध डाल दे और आंच को बिलकुल धीमा कर दे,जब ये दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें साबूदाना मिला दे और अच्छे से चलाये|

3-जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी मिलाये और थोड़ी देर तक पकाये जब ये अच्छे से पक जाये तो इसे आंच से उतार ले,और ठंडा होने के लिए रख दें|

4-ठंडा हो जाने पर इसमें कटे हुए सेब केले मिलाये,और ऊपर से क्रीम डाल कर अच्छी तरह से मिला ले अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें|

5-लीजिये आपकी साबूदाना रबड़ी बन कर तैयार है अब आप इसको अनार के दानो और चेरी और केसर के साथ सजाये|

BA PASS 2 का ट्रेलर वायरल इस बार और ज्यादा मसाला भरी होने वाली है बी ए पास

इस आदमी ने करा ऐसा मुर्गा डांस जिसे देख आप भी हस्ते हस्ते लोट-पॉट हो जाओगे

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

शुक्रवार 20 october 2017 का राशिफल : पढें कैसा रहेगा आज का दिन

शुक्रवार, 20 अक्टूबर  2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

 

वृषभ राशि :- आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

 

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।

 

 

कर्क राशि :- आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।

 

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

 

तुला राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।

 

 

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

 

धनु राशि :- आपके लिए आज का मिला-जुला रहेगा। यदि आपको आज कार्यसिद्धि व सफलता न मिले, तो हताश होने से बचना होगा और क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास करने से आपको बचना होगा। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सतर्क बरतें।

 

 

मकर राशि :- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। जल एवं स्त्रियों से संभलिएगा। क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश का योग है।

 

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

 

मीन राशि :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

भोपाल : अमावस्या के अंधेरे में छाया दीपोत्सव का प्रकाश

भोपाल/शाजापुर। हर्षोल्लास तथा प्रकाश का पर्व दीपावली शहरवासियों ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। दीपावली के शुभ अवसर पर शहरवासियों ने अलसुबह से ही खुशियों के रंगों से रांगोलिया बनाकर तथा विभिन्न श्रंगार सामग्रियों द्वारा अपने घर-आंगन की आकर्षक सजावट करते हुए धन-धान्य की देवी विष्णुप्रिया मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की साथ ही आकर्षक व रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से धरती और आकाश दोनों को गुंजायमान कर दिया।