
लखनऊ/इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के साथ माघ मेले का आगाज हो गया। साथ ही पूरे एक मास का कल्पवास भी शुरू हो गया। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और समूचे “संगम नोज” को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) के हवाले कर दिया गया है।



