
सिरोही। अनादरा पुलिस ने 16 दिसम्बर को सियाकरा-बालदा मार्ग पर कार लूटने की घटना में शामिल दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
कार लूट के आरोपियों को पकडा, मिला रिमाण्ड
राजस्थान के हर जिले में होगा “बेटी-बचाओ” प्रकोष्ठ

जयपुर। प्रदेश के सभी जिलों में बेटी बचाओ प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा, इसकी पहल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ की है। स्वास्थय भवन में शुक्रवार को इस अभियान की ब्रेंड एम्बेसेडर दीया कुमारी की मौजूदगी में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में इस नवगठित प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
सिरोही : डूंगरी में ग्रामवासियों ने स्वप्रेरणा से स्वच्छता निगरानी समिति गठित की

सिरोही । जिले में स्वच्छ भारत मिशन अभियान उद्देश्य की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता निगरानी समितियों का गठन गांव में साफ-सफाई की दृष्टि से आपस में सहयोग करने की परम्परा को मजबूत कर रहा है।
पिंडवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम डूंगरी में गांववासियों में स्वच्छता के प्रति जन जागरण उत्पन्न करने के लिये शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें बाबूराम, माधो राम, केसाराम, वृद्घि शंकर पुरोहित स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्य नियुक्त किये गये।
जिला परियोजना समन्वयक चांदु खां ने बताया कि इस गांव में 40 परिवार हैं। सभी घरों में शौचालय हैं। बैठक में गांव के ठोस कचरे के निस्तारण के लिये प्लान तैयार करने, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये गये। लॉक समन्वयक भंवरलाल रावल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित गतिविधियों से अवगत कराया।
आबूरोड व शिवगंज पंचायत समिति क्षेत्र के लिए अधिसूचना 3 जनवरी को जारी होगी

सिरोही । पंचायत आम चुनाव 2015 के अन्तर्गत पंचायत समिति शिवगंज व आबूरोड के पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिये निर्वाचन की अधिसूचना कल 3 जनवरी को जारी होगी। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति आबूरोड व पिंडवाड़ा में सम्मिलित जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 व 15 के लिए भी कल 3 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी वी.सरवन कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित उपखंड कार्यालय एवं जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र जिला कलटर कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। प्रथम चरण के इन निर्वाचन क्षेत्रों हेतु 6 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 4 जनवरी को रविवार होने से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किये जा सकेंगे।
99 वर्ष की हुई दादी जानकी, नशामुक्त और स्वच्छता की प्रेरणा के साथ मना जन्मदिन

आबू रोड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी का 99वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में कार्यरत श्रमिकों तथा आस-पास के असहाय लोगों को कम्बल भी बांटे गये।