Home Blog Page 8299

कुछ खास था इन चाय की चुस्कियों में

0

1

सिरोही। यूं आम बात है सिरोही नगर परिषद के मुख्यद्वार के पास स्थित गमु की चाय की चुस्कियां लेने वालों का मजमा लगा होना, लेकिन गुरुवार की सर्द शाम में अदरक और कालीमिर्च की खुशबू के साथ चाय के कप से उठता धुआं चुस्कियों के साथ शहर के मौजिज लोगों की मौजूदगी ने इसे मजमे को खास बना दिया था। शहर के मौजीज लोगों को हाथों में आम जिंदगी काम आने वाली कानूनी जानकारी छपे कागज के कप से चाय की चुस्कियां लेते देखा तो यह चैराहा और खास बन गया। लोगों का मजमा लगने लगा और कानूनी जानकारी देने के लिए चाय की थडियों की चर्चा को सकारात्मकता देने के लिए लीगल मित्र की ओर से अपनाए गए रास्ते को सराहा भी जाने लगा।

कवियित्री वर्षा मिश्रा की ये पंक्तियां आज ताजा हो गई कि
जो कुछ घुमडता था मन में हमारे खयालों में।
उडेल दिया यारों के संग आज चाय के प्यालों में।

ट्वीटर पर विराट कोहली 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर

virat kohli now has 5 million followers on twitter

virat kohli now has 5 million followers on twitter

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाले भारतीय स्पोर्ट स्टार बन गये हैं। कोहली ने 5 मिलिनय यानी 50 लाख ट्वीटर फॉलोअर होने पर अपने ट्विटर प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे नए साल की शुरुआत के लिए एक नायाब तोहफा बताया।

पीके के खिलाफ केस दाखिल, सुनवाई 6 जनवरी को

plea admits against aamir khan and director of film PK in  varanasi court

plea admits against aamir khan and director of film PK in varanasi court

वाराणसी। देश के जाने माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘पीके‘ के खिलाफ यहां अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट तरूण सिंह की अदालत में दाखिल परिवाद में शुक्रवार को माननीय न्यायाधीश ने केस पंजीकृत कर अगली सुनवाई की तिथी 6 जनवरी मुकर्रर की है।

फिल्म या मक्कारी? आमिर, राजकुमार हिरानी की पीके!

controversial film PK faced threats from religious fanatics
controversial film PK faced threats from religious fanatics

यदि कोई अनपढ़, अशिक्षित, किसी कट्टर मदरसे से निकला हुआ या तालिबानी शिविरों में रहा हुआ कोई मुस्लिम युवा किसी अन्य के धर्म पर इस प्रकार के आक्षेप लगाता तो इस दोष को कदम दर कदम बनाई गई जहरीली मानसिकता का दोष कहा जा सकता था। किन्तु आमिर खान जैसा जानकार व्यक्ति जिसे दुर्भाग्य से कलाकार कहा जा रहा हो, वह ऐसा करे तो निश्चित ही यह कलाकारी नहीं भांडगिरी ही कहा जाएगा।

एनआईसीएल में 362 पदों पर होगी भर्ती

NICL : recruitment  of 362 administrative officer

NICL : recruitment of 362 administrative officer

भोपाल। राष्ट्रीय बीमा कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने अधिकारी वर्ग के तहत विशेषज्ञ और सामान्य पदों पर भर्ती की जा रही है। ऐसे कुल 362 पद हैं जिन पर भर्ती होनी है। इसमें विशेषज्ञ के लिए कुल पदों में वित्त के 60 पद, कानून के 60 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 30 पद, सूचना तकनीकी के 20 पद हैं वहीं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 192 रिक्तियां हैं। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए पांच जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।