
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्राची देसाई सिल्वर स्क्रीन पर अजहरउद्दीन की पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार एकता कपूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरउद्दीन के जीवन पर एक फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म में अजहरउद्दीन के किरदार के लिए इमरान हाशमी का चयन किया गया है। फिल्म का निर्देशन ऎंथनी डिसूजा करेंगे।



