
न्यूयार्क। मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने अपना 25वां जन्मदिन नामचीन सेलेब्रिटीज के साथ मनाया। स्विफ्ट हाल ही में 25 साल की हो गई है। उन्होंने ट्रिबेका स्थित अपने अपार्टमेंट में पार्टी का आयोजन करने से पूर्व शुक्र वार को न्यूयार्क शहर के जिंगल बॉल मैदान में एक प्रस्तुति दी।



