Home Blog Page 8355

करोड़ों महिलाओं के सपने साकार करेगी भामाशाह योजना

an9

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने देश के पहले ऐसे भामाशाह योजना कार्ड का वितरण शुरू किया जिसमें परिवार की महिला मुखिया के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों की भी पहचान है। अजमेर के पटेल मैदान में आयोजित एक बड़े समारोह में मुख्यमंत्री ने इस कार्ड से लाभ हस्तान्तरण का भी शुभारंभ किया।

25 दिसंबर को स्कूल खुलने की खबर को बताया आधारहीन

smriti

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को उन खबरों को आधारहीन बताया जिसमें यह बताया गया है कि 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ मनाने के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल खुले रहेंगे ।

फ्रांसः पुलिस ने जेहादियों का नेटवर्क किया नष्ट

france

पेरिस । फ्रांस की पुलिस ने सोमवार को देशभर में छापेमारी करके जेहादियों को सीरिया भेजने वाले एक नेटवर्क को नष्ट कर दिया है।

3 चरण में 3 लाख 92 हजार 1 पदों के लिए होंगे पंचायत चुनाव

election

भोपाल। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3 लाख 92 हजार एक पद के लिए 3 चरण में मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष का जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। कुल मतदान केंद्र 67 हजार 82 हैं।

निजी बस पर गिरा हाईटेंशन, दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक झुलसे

0

jaunpur

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह में सडक के किनारे ठीक कराने के लिए खडी एक निजी बस पर सोमवार को हाईटेंशन तार गिर गया। इस हादसे में बस का दुरुस्त कर रहे मिस्त्री सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इनमें से भी दो की हालत नाजुक होने के कारण वाराणसी रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर जिला व पुलिस प्रशासन समेत पूरे जनपद में हडकम्प मच गया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।