
सिरोही। पत्रकार वार्ता में जब गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी को सीसीटीवी खरीद की अनियमितता में जब उनकी भूमिका होने के आरोपों की चर्चा के बारे में बताया गया तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए तुरंत ही जिला कलक्टर को फोन करके इस मामले में पेमेंट रुकवाकर इसकी जांच करने को कहा तथा इसकी जांच रिपोर्ट 27 नवम्बर तक देने के निर्देश दिए।



