
सूरत। निलोफर तूफान को लेकर प्रशासन ने लोगों के डूमस और सुवाली के समुद्र तट पर जाने पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग ने कच्छ के समुद्र में उठे निलोफर तूफान के 31 अक्टूबर या एक नवम्बर को गुजरात के समुद्री तट से टकराने की चेतावनी दी है। तूफान के कारण सूरत और आसपास के समुद्री तटों पर हाई-अलर्ट जारी किया जा चुका है।…



