Home Blog Page 851

माइली साइरस ‘सैटरडे नाइट लाइव’ में फिर से दिखेंगी

Miley Cyrus To Appear For Fourth Time On Saturday Night Live
Miley Cyrus To Appear For Fourth Time On Saturday Night Live

लॉस एंजेलिस। गायिका माइली साइरस ‘सैटरडे नाईट लाइव’ में चौथी बार दिखेंगी। वह इस बार म्यूजिकल गेस्ट के रूप में दिखेंगी।

बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की 330 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट

BMW 330i Gran Turismo M Sport launched in India at Rs 49.40 lakh
BMW 330i Gran Turismo M Sport launched in India at Rs 49.40 lakh

नई दिल्ली। लक्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता-बीएमडब्लू ने मंगलवार को 49.90 लाख रुपये में 330 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट कार लॉन्च की। कंपनी के अनुसार नई बीएमडब्लू 330 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया गया है।

महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर

Breast Cancer in Men : Symptoms, Causes, Treatments
Breast Cancer in Men : Symptoms, Causes, Treatments

नई दिल्ली। माना जाता है कि स्तन कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है, क्योंकि पुरुषों के पास महिलाओं की तरह स्तन नहीं होते, लेकिन उनके पास स्तन ऊतक जरूर होते हैं। इसलिए उन्हें भी स्तन कैंसर हो सकता है। पुरुषों में स्तन कैंसर एक दुर्लभ रोग है और यह सभी तरह के स्तन कैंसरों का एक प्रतिशत है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा, ‘व्हाइ दिस कोलावेरी डा?’

Why this kolaveri da : Rahul Gandhi's fresh jab at bjp on jay shah row
Why this kolaveri da : Rahul Gandhi’s fresh jab at bjp on jay shah row

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विवाद में फंसे अमित शाह के बेटे जय शाह को एक समाचार पोर्टल से लड़ाई में सरकारी कानूनी मदद दिए जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा।

उदयपुर की प्रसिद्ध पिछोला झील छलकी

पिछोला झील

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। लगातार वर्षा के दौर के बीच उदयपुर की प्रसिद्ध पिछोला झील शनिवार सुबह ओवरफ्लो हो गई। उदयपुर शहर की दूसरी प्रसिद्ध फतहसागर झील का जल स्तर भी 11 फीट पहुंच गया है। दो फीट के बाद यह झील भी ओवरफ्लो हो जाएगी। इन झीलों में पानी की आवक जारी है।

शहरी सीमा में स्थित मदार का तालाब छलकने के बाद पिछोला का छलकना स्थानीय जनता के लिए और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। शहर अब पिकनिक स्पाॅट में तब्दील हो गया है। पर्यटक और आमजन लगतार पिछोला और फतहसागर पहुंच रहे हैं। बारिश की बूंदे भी उन्हें नहीं रोक पा रही है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पिछोला अपनी भराव क्षमता 11 फीट को छूकर छलक गया। अब यहां से बहता हुआ पानी आयड़ होकर उदयसागर में जाएगा।

फतहसागर झील

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिनभर रिमझिम के के बाद सारी रात तेज बारिश हुई। करीब एक पखवाड़े से फतहसागर व पिछोला में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। शहर में रात तक 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इधर राजसमंद के कुम्भलगढ़ और नाथद्वारा में डेढ़ इंच बारिश के चलते बनास और गोमती में पानी की आवक जारी है। गोमती नदी में शनिवार सुबह दस बजे तक ढाई फीट तक बहाव हो गया है, वहीं खारी फीडर में साढ़े पांच फीट पानी राजसमंद झील में आ रहा है। इसके चलते विश्व प्रसिद्ध राजसमंद झील का जल स्तर 17 फीट पहुंच चुका है।

झील अब भी 15 फीट खाली है, लेकिन इस बार इसके छलकने की उम्मीद है। वहीं बाघेरी बांध पर 1.8 फीट की चादर जारी रहने से नन्दसमंद के चार गेट पांच-पांच फीट खुले हुए हैं। भराई बांध पर भी ढाई फीट की चादर चल रही है। रात में नन्दसमंद बांध पर भी करीब एक इंच बारिश हुई, जबकि चिकलवास बांध पर डेढ़ इंच व भराई बांध पर 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

खुले मौसम से राहत की सांस

-उदयपुर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक लगातार चला बारिश का दौर थम गया है। मौसम खुल गया है। मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कीचड़ और गंदगी को साफ करने का दौर चल पड़ा है। अगर मौसम खुला रहा तो रविवार को पिकनिक का माहौल रहेगा। प्रशासन ने भी रविवार को पिकनिक के माहौल के मद्देनजर सभी को सावचेती बरतने की अपील की है।

भीण्डर का गंभीर सागर छलका

जिले के भीण्डर का गंभीर सागर शनिवार अलसुबह छलक गया। शुक्रवार दिन से जारी बारिश का दौर शनिवार सुबह तक जारी रहा। इससे गंभीर सागर में हो रही पानी की अच्छी आवक से गंभीर सागर छलक गया। साथ ही, नगर दवेला तालाब, मदनसागर, भीण्डर एनिकट, बडूपा तालाब, झण्डू बांध आदि जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हो रही है।