Home Blog Page 853

इन रॉयल ट्रेन में सफर होगा और भी रॉयल

अमुमन घूमने का जब जिक्र होता है तो हम किसी डेस्टिनेशन को चुनते है। जहां प्राकृतिक नजारों के संग फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताया जा सके।

लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि ट्रेन की छुक छुक के जरिए ही घूमने के साथ ही रॉयलटी का एहसास हो तो। जी हां, आपकी यही इच्छा पूरी करती है भारतीय रेल विभाग की रॉयल ट्रेन्स, जिन्हें खासतौर पर पर्यटकों को रॉयल फि​लिंग देने के लिए तैयार किया गया हैं।

इंडियन रेलवे कुछ बहुत ही बेहतरीन रॅायल ट्रेन सेवाएं दे रही हैं, जिनमें सफर करने कर आपको बिलकुल रॅायल फिलींग का एहसास होगा।

पैलेस ऑन विल्स

1983 में शुरू हुई पैलेस ऑन विल्स इंडिया के बहुत पुराने रॅायल ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन को शुरूआत करने का खास उद्देश्य राजपूत वंश और राजस्थान को दर्शाना था। इस ट्रेन में लगभग 14 कोच बने हुए हैं, जो आपको रॅायल महसूस कराएगी। इस ट्रेन में आपको दो बहुत ही बेहतरीन रेस्ट्रॉन्ट मिलेंगे “द महाराजा” और “द महारानी” जो बिल्कुल राजस्थानी लुक देते हैं।

रूट : यह ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर जयपुर, सवाई माधवगढ़, चित्तौरगढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुक और आगरा तक जाती है।

रॅायल राजस्थान ऑन विल्स

इंडियन रेलवे ने रॅायल राजस्थान ऑन विल्स टूरिस्ट के आराम के लिए बनाया है। इसे 2009 में शुरू किया गया था और यह बिल्कुल पैलेस ऑन विल्स जैसी है। स्वर्ण महल और शीश महल दो बेहतरीन डाइनिंग कार है।

रूट : यह ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर जयपुर, सवई माधोपुर, चित्तौरगढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा तक जाती है।

द गोल्डन चैरिओट

गोल्डन चैरिओट एक लक्जरी ट्रेन है जो साउथ इंडिया के कुछ जगहों को कवर करती है। पैलेस ऑन विल्स के सफलता के बाद इसकी शुरूआत की गई थी। इसमें लगभग 11 कोच है जो बहुत ही रॅायल लुक देती है। इस ट्रेन की देखभाल कर्नाटक स्टेट टूरिज्म और डेवलपमेंट की ओर से की जाती है। अक्टूबर-मार्च के बीच चलने वाली इस ट्रेन के दो रूट हैं।

रूट 1: बैंगलोर, मैसूर, नागरहोले नेशनल पार्क, हसन, होसपेट, हम्पी, चेन्नई, बादामी और गोवा।

रूट 2: बैंगलोर, चेन्नई, पॅान्डीचेरी, थन्जावूर, मदूरई और कोची।

महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस की शुरूआत 2010 में हुई, यह सेंट्रल और नार्थ-वेस्ट इंडिया को कवर करती है। महाराजा एक्सप्रेस को अक्टूबर-अप्रैल तक ऑपरेट किया जाता है और इसका मेजर लोकेशन राजस्थान है।

रूट : यह ट्रेन दिल्ली या मुंबई से शुरू होती है और आगरा जरूर जाती है।

जिस्मफरोशी का पर्दाफाश, महिला संग आपत्तिजनक हालत में तीन अरेस्ट

रूपनगर। बीती रात ब्लॉक नूरपुरबेदी के एक गांव में पुलिस ने दबिश देते हुए एक महिला को तीन व्यक्तियों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

मानसून में आजमाएं ये फेस पैक

Skin care tips - Easy face packs for monsoon season
Skin care tips – Easy face packs for monsoon season

नई दिल्ली। मानसून के दौरान त्वचा को साफ रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे एलर्जी, सूजन, मुंहासे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। इस मौसम में बेसन, नींबू और ग्रीन टी को अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाएं।

झारखंड में भूख से बच्ची की मौत, आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं होने पर 8 माह से नहीं मिला खाद्यान्न

Jharkhand Girl Dies After Family's Ration Denied for No Aadhaar Link
Jharkhand Girl Dies After Family’s Ration Denied for No Aadhaar Link

सिमडेगा। झारखंड में एक गरीब मां ने आरोप लगाया है कि राशन कार्ड और आधार लिंक नहीं था, इसलिए उसे पीडीएस कोटे से अनाज नहीं दिया गया। नतीजतन भूख से उसकी 11 साल की बच्ची संतोषी की मौत हो गई।

एक औरत ने बीएसएनएल कस्टमर केयर पर फोन किया..

0

एक औरत ने बीएसएनएल कस्टमर केयर पे फोन किया।
औरत: तीन दिन से इंटरनेट नहीं चल रहा। आप ही बताओ मैं क्या करूँ?
कस्टमर केयर अधिकारी: मैडम घर का कुछ काम ही कर लीजिये।

अब जेल जाने के लिए किसी भी प्रकार का अपराध करने की जरूरत नही है।
आप व्यापार भी कर सकते हैं।

दाढ़ी बढ़ाने से गर्ल फ्रेंड बन जाती है।
इसअफवाह ने भी पूरे देश के लड़कों को आदिवासी बना दिया है।

न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार हर क्रिया की बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है, इसलिए…

अगर आप भगवान् को रोज “दीया – बत्ती” नहीं करेंगे,

तो भगवान् आपको रोज़ “बत्ती – दिया” करेंगे ।।

अचानक मौसम में ये आंधियां कैसी आने लगीं;
लगता है मायके से बीवियां सबकी वापस आने लगीं।

टीचर: ‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ का मतलब समझाएं?
पप्पू: जो महिलाएं हाथ में कंगन पहन कर गाड़ी चलाती हैं, पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती है।

पतंजलि के बिस्कुटों का वजन कम निकलने पर बाबा रामदेव का कहना है,
हमने तो तोलकर ही पैक किये पर बिस्कुटों ने योग करके अपना वजन कम कर लिया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE