Home Blog Page 900

अवैध संबंधों से हुई प्रेगनेंट, बच्चा पैदा होते ही रेत डाला था गला

Four held for killing newborn boy in Maharashtra's Thane
Four held for killing newborn boy in Maharashtra’s Thane

मुंबई। ठाणे जिले के कल्याण पूर्व के पिसवली पाइप लाइन रोड पर नवजात शिशु की गला काट कर हत्या करने के बाद प्लास्टिक की थैली में लपेट कर फेंकने का मामला 9 अक्टूबर को सामने आया था।

हिमाचल : कांग्रेस के मंत्री अनिल शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

ahead of himachal pradesh polls, minister Anil Sharma ditches congress,  joins BJP
ahead of himachal pradesh polls, minister Anil Sharma ditches congress, joins BJP

शिमला। विधानसभा के घोषणा होते ही प्रदेश में दलबदल का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में पहला झटका कांग्रेस को लगा है। मण्डी सदर से कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में बम विस्फोट, 40 की मौत

40 killed, several injured in bomb blast in Mogadishu
40 killed, several injured in bomb blast in Mogadishu

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को एक लोकप्रिय होटल के पास हुए घातक बम विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

RASHIFAL 15 OCT 2017 रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

rashifal
Rashifal

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2074, राष्ट्रीय शक संवत-1939 सूर्योदय 05.35, सूर्यास्त 06.25, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायन कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी, रविवार, 15 अक्टूबर – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।

वृष राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

मिथुन राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

सिंह राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

कन्या राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

तुला राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

धनु राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की संभावना है, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

कुंभ राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मीन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

राहुल गांधी पर लांछन लगाने के लिए माफी मांगे स्मृति : कांग्रेस

Goa Women's Congress demands apology from Smriti Irani for slandering Rahul Gandhi
Goa Women’s Congress demands apology from Smriti Irani for slandering Rahul Gandhi

पणजी। महिला कांग्रेस की गोवा इकाई ने शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से मांग की कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यौन स्वभाव का आरोप लगाने के लिए माफी मांगें।