Home Blog Page 915

लिवर कैंसर के बारे जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

0

Click here for more information on liver cancer.

Click here for more information on liver cancer.

आज हम आप को लिवर कैंसर के बारे में बताएँगे, मानव को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं, कभी-कभी आखरी समय तक उस बीमारी से लड़ते हैं पर कोई इलाज नहीं लगता, आज हम आप को लिवर कैंसर के उपाय,कारण, लक्षण, घरेलु उपाय बताऐंगे जिससे आप इससे बच सके….

लीवर कैंसर (Liver Cancer)

मानव शरीर अपनी आवश्यकता अनुसार ही नई कोशिकाओं का निर्माण करता है। कुछ कोशिकाओं का एक ऐसा समूह होता है जो कि अनियंत्रित रूप से बढ़ता है और विकसित होता है। उनकी बढ़त नियंत्रित नहीं होती है। इन कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाएं कहते हैं।

ये कोशिकाएं दो प्रकार की होती है जिसमें पहला बिनाइन ट्यूमर (Benign Tumour) जिसे कैंसर रहित कहा जाता है और दूसरा मेलिगनेन्ट ट्यूमर (Malignant Tumour) जिसे कैंसर वाला कहा जाता है। बिनाइन ट्यूमर कोशिकाओं की बढ़त बहुत धीमी होती है ये फैलती नहीं है।

मेलिगनेंट ट्यूमर कोशिकाएं तेजी के साथ बढ़ती हैं और अपने पास के सामान्य ऊतकों (Tissues) को भी नष्ट करती है। ये संपूर्ण शरीर में फैल जाती हैं। कैंसर शब्द का उपयोग उस समय किया जाता है जब मेलिगनेन्ट ट्यूमर होता है जो अपनी असीमित बढ़त से

लीवर कैंसर के लक्षण
अचानक से वजन में कमी आना।
असामान्य थकान महसूस होन।
पीठ के ऊपरी हिस्से में, दायें कंधे के जोड़ (शोल्डर ब्लेड) के आसपास पीड़ा होना।
पीलिया होना।
पेट (Abdomen) के ऊपरी दाएँ हिस्से में असहजता का अहसास (Uncomfortable Feeling) होना।
पेट के दाएँ हिस्से में, पंजर (Rib Cage) के नीचे एक कठोर गांठ का महसूस होना।
पेट में सूजन होना।
भूख की कमी और/या मितली आना।

लीवर कैंसर के कारण
ज्यादा व लगातार शराब पीना,
विशेष रूप से हैपेटाइटिस बी और डी के साथ वायरल हैपेटाइटिस,
परजीवी (Parasite) द्वारा संक्रमण जैसे लीवर फ्लूक,
चिरकालिक हैपेटाइटिस बी इंफ़ेक्शन,
चिरकालिक हैपेटाइटिस सी इंफ़ेक्शन,
हैपेटाइटिस बी और लीवर कैंसर दोनों का पारिवारिक इतिहास होना,
लीवर का सिरोसिस (Cirrhosis),
स्थूलता (Obesity),

सामान्य उपचार
कैंसर पाए जाने के बाद लोग अकसर परेशान हो जाते हैं। कैंसर के निदान और उपचार के दौरान एवं उसके बाद व्यावहारिक और भावनात्मक सहायता बहुत महत्वपूर्ण होती है।

लीवर कैंसर के घरेलू इलाज (Home Remedies For Liver Cancer)
Home Remedies for Liver Cancer

भारत में जिन बीमारियों से सर्वाधिक मौतें हो रही हैं उसमें लीवर कैंसर का पांचवा स्थान है। आंकड़े बताते हैं कि दस में से दो लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। लीवर कैंसर को हेपाटोसेलुलर कारसिनोमा (hepatocellular carcinoma) कहा जाता है।

चालीस के बाद अगर जीवन शैली में सेहत की चिंता करते हुए बदलाव नहीं किया जाता है तो लीवर की बीमारी 60 के बाद गंभीर हो जाती है। क्रॉनिक हेपाटाइटिस सी और जॉंडिस में लीवर कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। प्रारंभिक अवस्था में ऐसे कोई खास लक्षण नहीं हैं जिससे लीवर कैंसर की पहचान की जा सके।

हालांकि, पेट की उपरी और बांए भाग में अगर दर्द हो, पेट असमान्य ढंग से फूला हो, लीवर बड़ा हो गया हो, भूख नहीं लग रही हो, वजन कम हो रहा हो, उल्टी आ रही हो, आंख और त्वचा का रंग काफी पीला हो गया हो तो ये लीवर कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

लीवर कैंसर जांच में पता चल जाने के बाद अगर वो प्रारंभिक अवस्था में हैं तो घरेलू उपचार से उसे नियंत्रित किया जा सकता है, मगर अगर मर्ज पुरानी है तो घरेलू उपचार से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। परहेज और पथ्य से ही लीवर को सेहतमंद बनाया जाता है। डाइट या खान-पान ही इसके घरेलू उपचार हैं। आइए जानते हैं लीवर को सेहतमंद बनाने के

घरेलू उपचार।
लीवर कैंसर के घरेलू उपचार (Home Remedies for Liver Cancer)
डाइट या खान-पान की आदत (Diet and Food Habbit)
लीवर को स्वच्छ और शुद्ध पानी की जरुरत होती है। पानी लीवर को साफ और सेहतमंद रखता है। पानी खूब पीएं। रेड मीट और अल्कोहल लीवर का दुश्मन है इससे तौबा करें। ज्यादा कैलोरी वाले भोजन करें , क्योंकि लीवर कैंसर में भूख कम लगती है, इसलिए जब खाने का मन करे तो जिस भोजन में कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो वही खाएं। लीवर कैंसर के मरीजों की डाइट में फल, सब्जी के साथ लहसुन, मौसमी, ग्रीन टी, एवाकाडो, हल्दी, अखरोट, पपीता समेत ऐसे सभी फल और सब्जी शामिल हो जो लीवर को सेहतमंद बनाती है।

लहसुन (Garlic)

लहसुन में काफी मात्रा में सल्फर कंपाउड पाया जाता है जो लीवर एंजाइम को सक्रिय करता है और शरीर से विषैले रस और पदार्थ को निकालने का काम करता है। यह लीवर को बचाने का काम करता है। रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ अगर लहसुन खाया जाए तो यह लीवर के लिए काफी सेहतमंद होता है।

मौसमी (Grapefruit)

मौसमी में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह लीवर को साफ करता है। इसमें लीवर को साफ करने वाले एंजाइम होते हैं जो लीवर को विषैले पदार्थ से सुरक्षा करते हैं। इसमें एक खास केमिसल कंपाउड Flavonoid पाया जाता है जो लीवर में फैट जमा नहीं होने देता है और इसे जलाता रहता है।

ग्रीन टी (Green Tea)

ग्रीन टी में एक खास एंटी ऑक्सीडेंट Catechins पाया जाता है जो लीवर में फैट जमा नहीं होने देता है और इससे लीवर सही ढंग से काम करता रहता है।

एवाकाडो (Avocado)

एवाकाडो में केमिकल कंपाउंड Glutathione काफी मात्रा में पाया जाता है जो लीवर को सेहतमंद बनाती है और विषाक्त चीजों से सुरक्षा करती है। एक मेडिकल रिसर्च में बताया गया है कि लगातार 30 दिनों तक एक एवाकाडो खाने से फैटी और बीमार लीवर ठीक हो जाती है।

हल्दी (Tumeric)

लीवर के सेहत के लिए हल्दी का सेवन बहुत जरुरी है। यह न सिर्फ लीवर की विषाक्त चीजों से सुरक्षा करती है बल्कि लीवर की नष्ट हुई कोशिकाओं का निर्माण भी करती है।

काली तुलसी (Black Tulsi)

काली तुलसी के सेवन से लीवर कैंसर के वृद्धि रुक जाती है। आयुर्वेद में लीवर कैंसर की चिकित्सा में काली तुलसी की विशेष चर्चा की गई है। काली तुलसी के 30 पत्तों को दही में मथकर बनाए गए मठ्ठे के साथ पी जाएं। सुबह-शाम इसे आजमाने से बेहतर परिणाम आते हैं।

और भी हैं उपाय (Some more remedies)

दो संतरे का रस खाली पेट लेने से लीवर सुरक्षित रहता है। एक बैंगन कच्चा खाने से लीवर की बीमारियां ठीक होती है।
डाभ (नारियल) का पानी पीएं।
जौ का पानी पीएं।
छाछ का नियमित सेवन करें।
अंकुरित चना सुबह को नाश्ते में खाएं
अंकुरित दाना मेथी का रस पीएं
गाजर-टमाटर का सेवन नियमित करें।

यह भी पढ़ें:-

वर्किंग पीपल करे ऐसे छुटियों का प्लान!

0
दिनभर काम करने से हर कोई थक जाता हैं। वही प्राइवेट कंपनी में तो समय से जटाद काम किया जाता हैं जिससे एम्प्लोयी को अपने घर देना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी स्ट्रैटिजी बताने जा रहे हैं, जिससे आप न सिर्फ कम पैसों में, बल्कि कम वक्त में भी छुट्टियों का ज्यादा लुत्फ उठा सकेंगे। इससे आप बाहर घूमकर अपना माइंड फ्रैश कर सकते हैं।
1. हार्ड वर्किंग इंप्लाई की छवि बनाएं
कंपनी पॉलिसी के तहत सालभर में आपको कुछ छुट्टियां सिर्फ इसलिए दी गई है, ताकि आप काम के प्रेशर से खुद को रिलैक्स कर सकें और अपनी क्रियेटिविटी बरकरार रख सकें। इसलिये कंपनी में हार्ड वर्किंग इंप्लाई की छवि आपको बाहर घूमने के लिये आसानी से छुट्टियां दिला सकती है।
2. ट्रिप ऐसे करें प्लान
मलेशिया, सिंगापुर और थाइलैंड जाने के लिये ज्यादा न सोंचे। इसके लिये आप साल में एक बड़ी ट्रिप (12-15 दिन) और तीन छोटी-छोटी (2-3) ट्रिप प्लान करें। फिर उसी हिसाब से लोकेशन का चुनाव करें। अपने वीक-ऑफ के दिनों के बाद कंपनी की ओर से मिलने वाली छुट्टियों को क्लब करें। कोई कॉम्पेनसेटरी ऑफ हो, तो उसे भी इसमें शामिल करें।
3. छुट्टी पर जाने से पहले टार्गेट पूरा करें
कोशिश करें छुट्टी पर जाने से पहले सभी काम निबटा कर जाएं। वर्ना आपकी गैरमौजूदगी में आपके सहकर्मियों पर बोझ बढ़ेगा। इससे आपको लीव लेने में परेशानी भी आ सकती है। अगर आपका कोई सहकर्मी छुट्टी पर जा रहा है और काम में उसे आपकी मदद चाहिए, तो उसके लिये आगे आएं। ताकि लौटकर आने के लिये वह भी आपकी मदद कर सके।
4. छुट्टी के लिए झूठ मत बोलिये
ऑफिस में कायदे से लीव अप्लाई करें। बीमारी या कोई और झूठा बहाना बनाकर छुट्टी न लें। इससे न केवल आपका इंप्रेशन खराब होगा, बल्कि झूठ पकड़े जाने पर आप बॉस के गुस्से का शिकार भी हो सकते हैं। अगर आप ऐसा करते रहे, तो आगे आपको किसी इमरजेंसी में भी छुट्टी नसीब नहीं होगी।
5. मौके पर चौका लगाइये
अगर आपको ऑफिस के ट्रिप पर जाने का मौका मिले तो बिना हिचकिचाहट बैग पैक कर लें। इससे आपकी जेब पर ट्रिप के खर्च का बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही आपको नई जगह पर अच्छे से घूमने को मौका मिल जाएगा।
ये बताये ​हमने आपको फुल टाइम जॉब करने वाले कैसे करें ट्रैवल की प्लानिंग। आप भी इन तरीकों को अपनाकर घूमने के लिये निकल सकते हैं।

RASHIFAL 14 OCT 2017 शनिवार कैसा रहेगा आपका दिन जाने राशिफल से

Saturday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2074, राष्ट्रीय शक संवत-1939सूर्योदय 05.35, सूर्यास्त 06.25, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायनकार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी, शनिवार, 14 अक्टूबर – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे।

वृष राशि :- आज आपको अपना गुस्सा काबू में रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाडऩे का कारण गुस्सा बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।

मिथुन राशि :-आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

कर्क राशि :- ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह राशि :-लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।धार्मिक परोपकार के कार्य में मन लगेगा।

कन्या राशि :- इस राशि के जातक आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, जलाशय से दूर रहना बेहतर है।

तुला राशि :- शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है।

वृश्चिक राशि :- पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने में ही आपकी भलाई है। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि :- इस राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी से काम करना होगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक- सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

कुंभ राशि :- कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखें।

मीन राशि :- नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

केकड़ी में सर्वसमाज के साथ मुख्यमंत्री राजे का ‘जनसंवाद‘

अजमेर/केकड़ी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि देशभर में कोयले की कमी चल रही है। इस कारण प्रदेश में भी बिजली स्पलाई पर असर पड़ा है। लेकिन मैंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि चाहे कितनी भी महंगी बिजली खरीदनी पड़े, प्रदेशवासियों को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए।

राहुल जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष : सोनिया गांधी

Rahul Gandhi to take over as congress president soon : Sonia Gandhi
Rahul Gandhi to take over as congress president soon : Sonia Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को इशारों में कहा कि उनके बेटे राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोनिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इस ओर इशारा किया।