Home Blog Page 931

IMPORTANT अगर आप खाते हैं अंडे तो कभी न करें जर्दी अलग करके की गलती

egg will benefit for health, skin and hair

इन दिनों अंड़े का सेवन लोग सामान्‍य आहार की तरह करते हैं। कई देशों में इसे शाकाहारी ही माना जाता है। सभी को ज्ञात है कि अंडा कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है और शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है।

HOT NEWS UPDATE सलमान खान की आने वाली है 7 फिल्में जो मचा देगी धूम..

प्रकृति के करीब बुग्याल

हजारों फीट की ऊंचाई पर दूर तक फैले हरे मखमली घास के ढलाऊ मैदान और ठीक सामने हाथ बढ़ाने पर छू लेने लायक बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां। यह कल्पना हर किसी को रोमांचित कर देने वाली है। कुछ ऐसे ही हैं गढ़वाल जिले के तमाम बुग्याल, जहां आसमान हर पल रंग बदलता है, जहां जमीन पर कहीं भी नजर दौड़ाएं तो दूर-दूर तक शानदार मंजर दिखाई देते हैं।

RASHIFAL 13 OCT 2017 आज आपके सितारे क्या कहते हैं, पढें शुक्रवार का राशिफल

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2074, राष्ट्रीय शक संवत-1939 सूर्योदय 05.35, सूर्यास्त 06.25, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायनकार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी, शुक्रवार, 13 अक्टूबर – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

मेष राशि : जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे। किन्तु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती है। निवेश व विदेश संदर्भ में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

वृषभ राशि : सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएं।

मिथुन राशि : जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

कर्क राशि : सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। बच्चों को गुड़ व तिल की रेवड़ियां बांटे।

सिंह राशि : योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। बंदरों को गुड व चने खिलाएं।

कन्या राशि : इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता हैं। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। प्रेम संदर्भ में संयुक्त मनोरंजन के अवसर रहेंगे।

तुला राशि : संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धर्म स्थलों में देशी घी व पीली दाल का दान दें।

वृश्चिक राशि : पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। पक्षियों को दाना डालें।

धनु राशि : जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

मकर राशि : सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

कुंभ राशि : कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिश हो सकती है। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें, अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा व तैराकी संदर्भों में सावधानी बनाएं रखें। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

मीन राशि : तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भ में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़े। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। किसी को कटु शब्द न कहें। बंदरों को भीगे हुए चने व गुड़ खिलाएं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

गुरुग्राम में अवैध कसीनो का पदार्फाश, 4 महिलाओं समेत 43 अरेस्ट

Illegal casino cum bar busted in Gurugram
Illegal casino cum bar busted in Gurugram, 43 arrested including 4 women

गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस ने यहां पॉश इलाके में हरियाणा पुलिस के निलंबित कांस्टेबल द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे कसीनो का पदार्फाश किया है और इस संबंध में चार महिलाओं सहित 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ की संपत्ति जब्त

Brazilian court blocks assets of former president Dilma Rousseff
Brazilian court blocks assets of former president Dilma Rousseff

ब्राजिलिया। ब्राजील के फेडरल कोर्ट ऑफ अकाउंट्स (टीसीयू) ने 2006 में दिग्गज तेल कंपनी पेट्रोब्रास ने यूएस के टेक्सास राज्य में पसादेना की एक रिफाइनरी हासिल करने के सौदे में कथित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ की भूमिका पाए जाने पर उनकी संपत्ति जब्त कर ली है।