Home Headlines पाकिस्तानी ने तोडा सीज फायर, अर्निया में बीएसएफ का जवान शहीद

पाकिस्तानी ने तोडा सीज फायर, अर्निया में बीएसएफ का जवान शहीद

0
पाकिस्तानी ने तोडा सीज फायर, अर्निया में बीएसएफ का जवान शहीद
pakistan again violates ceasefire one bsf soldier martyred
pakistan again violates ceasefire one bsf soldier martyred
pakistan again violates ceasefire one bsf soldier martyred

जम्मू। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अर्निया उप-क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस घटना में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार सुबह अर्निया उप-क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से अर्निया में बीएसएफ की चौकियों पर निशाना साधा। बीएसएफ जवान बड़ी मुस्तैद से इसका जवाब दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने रात लगभग एक बजे के आसपास संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने अर्निया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निकोवाल, बुधवार, बुले-चाक, एस.एच.बह और शाहनाज की अग्रिम चौकियों पर छोटे और भारी हथियारों से गोलीबारी की।

192 बटालियन के बीएसएफ जवान बजिंदर बहादुर शाहनाज चौकी पर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बहादुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। सुबह छह बजे अजय कुमार को उनके घर के बाहर उनकी दाएं पैर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुमार (37) पवाल अर्निया के रहने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक इन क्षेत्रों में भारी गोलीबारी जारी है तथा भारतीय जवान मुंहतोड जवाब दे रहे हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अखनूर और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ा था।

सीमा पार से की गई इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी फायरिंग का बीएसएफ और भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसमें अखनूर सेक्टर में दो पाकिस्तानी रेंजर्स ढेर हो गए थे।

शुक्रवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद बीएसएफ जवान की पहचान बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक नागरिक भी जख्मी हुआ है।