Home World Asia News पाकिस्तान ने किया 5 भारतीय जवानों को मार गिराने का दावा

पाकिस्तान ने किया 5 भारतीय जवानों को मार गिराने का दावा

0
पाकिस्तान ने किया 5 भारतीय जवानों को मार गिराने का दावा
Pakistan army says killed 5 Indian soldiers on LoC, india denies claims
Pakistan army says killed 5 Indian soldiers on LoC, india denies claims
Pakistan army says killed 5 Indian soldiers on LoC, india denies claims

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय जवानों को मारने का दावा किया है।

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बाद जवाबी गोलाबारी में कई भारतीय जवान घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास टट्टा पानी में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने में भारतीय जवान शामिल थे।

विदेश की लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने इसका जवाब दिया और भारतीय सेना के बंकरों को नष्ट कर दिया, जिसमें पांच भारतीय जवान मारे गए और कई घायल हुए।

पाकिस्तान और भारत ने शांति व्यवस्था के लिए 2003 में संघर्षविराम समझौता किया था। हालांकि, समय-समय पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं और हाल के दिनों में इसमें इजाफा हुआ है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया था कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में दो नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हुए।

पाकिस्तानी सेना का दावा बेबुनियाद : भारतीय सेना

भारतीय सेना ने शनिवार को पाकिस्तानी सेना के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उसने नियंत्रण रेखा के निकट भारत के पांच जवानों को मार गिराने का दावा किया है।

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का बयान ‘बेबुनियाद’ है।

आईएसपीआर ने बयान में कहा कि नियंत्रण रेखा के निकट टट्टा पानी में भारतीय सेना ‘संघर्ष विराम का उल्लंघन’ कर रही थी, जिसका पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें कई भारतीय बंकर तबाह हो गए और भारतीय सेना के पांच जवान मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

वहीं, भारतीय सेना ने कहा कि शुक्रवार को एक महिला को छोड़कर भारत की तरफ और कोई हताहत नहीं हुआ है।