Home Headlines पाकिस्तानी हमले में 2 भारतीय जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तानी हमले में 2 भारतीय जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर

0
पाकिस्तानी हमले में 2 भारतीय जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर
Pakistan BAT attack in j&k : 2 Indian soldiers martyred, 2 terrorists killed along LoC in poonch district

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में छकन दा बाग सेक्टर में गुरुवार को पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए, वहीं घुसपैठ की कोशिश करते दो आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम में भारी हथियारों से लैस आतंकवादी होते हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सेना सहयोग करती है। बीएटी के आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर भारत की तरफ आ जाते हैं, जिनके उद्देश्य की पूर्ति के लिए पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर भारतीय सैनिकों को उलझा लेती है।

Pakistan BAT attack in j&k : 2 Indian soldiers martyred along LoC in poonch district

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तानी सेना ने छकन दा बाग सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने छोटे स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय जवानों ने उनका प्रभावी ढंग से जवाब दिया।