Home Entertainment पाकिस्तानी अभिनेता फवाद से रोमांस करेगी करीना कपूर

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद से रोमांस करेगी करीना कपूर

0
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद से रोमांस करेगी करीना कपूर
Pakistani star fawad khan to romance both kareena kapoor and priyanka chopra

Pakistani star fawad khan to romance both kareena kapoor and priyanka chopra

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री करीना कपूर खान सिल्वर स्क्रीन पर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अभिषेक चौबे उड़ता पंजाब नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिकाएं हैं। क रीना कपूर और शाहिद कपूर काफी समय के बाद साथ में नजर आएंगे हालांकि फिल्म में शाहिद की जोड़ी आलिया के साथ होगी।

Pakistani star fawad khan to romance both kareena kapoor and priyanka chopra

फिल्म उड़ता पंजाब में पहले करीना कपूर के अपोजिट आयुष्मान खुराना का चयन किया गया था लेकिन डेटस नहीं रहने के कारण आयुष्मान ने अब यह फिल्म छोड़ दी है। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिए करीना के अपोजिट फवाद खान का चयन किया जा सकता है।

fawad khan
Pakistani star fawad khan to romance both kareena kapoor and priyanka chopra

फवाद खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत पिछले साल प्रदर्शित फिल्म खूबसूरत में सोनम कपूर के अपोजिट की थी। इन दिनों फवाद इंडस्ट्री में सभी निर्देशकों के चहेते बने हुए हैं। हाल ही में चर्चा थी कि फवाद खान को प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म मैडमजी के लिए भी साइन किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here