Home Madhya Pradesh 3 चरण में 3 लाख 92 हजार 1 पदों के लिए होंगे पंचायत चुनाव

3 चरण में 3 लाख 92 हजार 1 पदों के लिए होंगे पंचायत चुनाव

0

election

भोपाल। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3 लाख 92 हजार एक पद के लिए 3 चरण में मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष का जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। कुल मतदान केंद्र 67 हजार 82 हैं।

कुल मतदाता 3 करोड़ 41 लाख 77 हजार 63 हैं। इनमें पुरुष मतदाता एक करोड 79 लाख 23 हजार 216, महिला मतदाता एक करोड़ 62 लाख 53 हजार 346 और अन्य मतदाता 501 हैं। प्रदेश में कुल जिला पंचायतें 51 हैं।

50 जिला पंचायत में चुनाव होगा, अनूपपुर जिला पंचायत के सदस्य और अध्यक्ष का चुनाव आउट ऑफ फेज है। इसमंे जिला पंचायत के 843 सदस्यो का निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष के 313 और जनपद पंचायत सदस्य के 6757 पद के लिये चुनाच होंगे। ग्राम पंचायत के 22 हजार 851 सरपंच और 3 लाख 61 हजार 550 पंचों का भी चुनाव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here