Home Rajasthan Ajmer कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने को जुटी अजमेर बीजेपी

कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने को जुटी अजमेर बीजेपी

0
कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने को जुटी अजमेर बीजेपी

अजमेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया शहर बीजेपी शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

बैठक में शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पवार, कबड्डी प्रतियोगिता संयोजक नीरज जैन, सह संयोजक विनीत कृष्ण पारिक, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव आदि ने मंडलों की टीमों के ड्रॉ निकाले।

अरविंद यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा पहले चरण में पांच और छह नवंबर को दाहरसेन मंडल, आदर्श मंडल और बजरंग दल के मैच होंगे तथा दूसरे चरण में छह से सात नवंबर को झलकारी मंडल, आर्य मंडल, पृथ्वीराज मंडल के मैच खिलाए जाएंगे।

प्रतियोगिता के संयोजक नीरज जैन ने बताया इस प्रतियोगिता में शहर के 60 वार्डों से 73 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक मंडल की विजेता और उप विजेता टीम 11 नवंबर से 12 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिया पटेल मैदान पर खेली जाएगी। जिला स्तरीय मैच अंतरराष्ट्रीय नेट पर खेले जाएंगे तथा खिलाडियों को किट प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में में विजेता को ₹31000 एवं उप विजेता को ₹31000 पुरुस्कार दिया जाएगा।

शिक्षा पंचायती राज मंत्री माननीय वासुदेव देवनानी ने बताया कि खेल के द्वारा देश में युवाओं को स्वास्थ्य प्रति जागरुक किया जाएगा साथ पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनीता भदेल ने शहर के युवाओं से स्वदेशी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भागीदारी अहम है और इसे कायम रखने के लिए युवाओं का स्वस्थ्य के प्रति जागरुक होना आवश्यक है जो खेल के द्वारा हमें मिलता है।

भाजापा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पवार ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और कहा कि इससे जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की शुरुआत होती है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि कबड्डी युवाओं में काफी लोकप्रिय है। खेल के द्वारा युवाओं में सहयोग एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है। यह खेल हमें अपनी संस्कृति से जोडता है।

कबड्डी प्रतियोगिता के सह संयोजक विनीत कृष्ण पारीक ने अपील की कि सभी अपने-अपने वार्डों की टीमों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल मैदान पर अवश्य पधारें।

प्रतियोगिता की समय सारणी

बजरंग मंडल के मैच पटेल मैदान पर 5 नवम्बर से 6 नवंबर शाम 5 से 9 बजे तक
दाहरसेन मंडल के मैच मणिपुंज पर 5 से 6 नवम्बर शाम 5 से 9 बजे तक
आदर्श मंडल के मैच गांधी उद्यान में 5 से 6 नवम्बर 5 से 9 बजे तक
झलकारी मंडल के मैच राजा कोठी स्कूल में 6 से 7 नवंबर को शाम 5 से 9 बजे
आर्य मंडल के मैच चंद्रवरदाई मैदान में 6 से 7 नवंबर शाम 5 से 9 बजे
पृथ्वीराज मंडल के मैच खाईलैंड मार्किट मैदान 6 से 7 नवंबर शाम 5 से 9 बजे तक