Home Entertainment Bollywood गोलमाल-4 में अजय देवगन के साथ परिणीती की जोड़ी

गोलमाल-4 में अजय देवगन के साथ परिणीती की जोड़ी

0
गोलमाल-4 में अजय देवगन के साथ परिणीती की जोड़ी
parineeti chopra to romance Ajay Devgan in Golmaal 4

parineeti chopra to romance Ajay Devgan in Golmaal 4

मुंबई। गोलमाल की चौथी कड़ी के लिए अजय देवगन की हीरोइन का फैसला हो गया है और मिली जानकारी के अनुसार परिणीती चोपड़ा इस फिल्म में अजय की नायिका होंगी। परिणीती पहली बार अजय के साथ काम करेंगी। अब तक इस भूमिका के लिए आलिया भट्ट के नाम की चर्चा थी।

ज्ञात हो गोलमाल की पहली सीरिज में रीमी सेन थीं, तो दूसरी और तीसरी कड़ी में अजय के साथ करीना कपूर को कास्ट किया गया था। अजय के साथ तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी भी चौथी कड़ी में नजर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, गोवा में अगले साल, जनवरी में इसकी शूटिंग शुरु होगी। रोहित शेट्टी का कहना है कि तीन कड़ियों की तरह इस फिल्म में भी एक्शन और कॉमेडी के भरपूर मसाले होंगे। कुछ दिन पहले अजय और रोहित ने गोलमाल-2 को सबसे कमजोर फिल्म कहा था।