Home Sports Football भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त हुए पेरू फुटबाल के पूर्व प्रमुख बुर्गा

भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त हुए पेरू फुटबाल के पूर्व प्रमुख बुर्गा

0
भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त हुए पेरू फुटबाल के पूर्व प्रमुख बुर्गा
Peru's former head of football, Burwa, released from corruption charges
Peru's former head of football, Burwa, released from corruption charges
Peru’s former head of football, Burwa, released from corruption charges

न्यूयॉर्क | पेरू फुटबाल संघ के पूर्व प्रमुख मैनुएल बुर्गा को अमेरिका में एक जूरी ने भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 60 वर्षीय बुर्गा को मंगलवार को धमकी देकर की गई मांग के आरोप से रिहा कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इसी जूरी ने दो अन्य अधिकारियों पराग्वे के जुआन नापआउट और ब्राजील के जोस मारिया मारिन को कई आरोपों के तहत दोषी करार दिया था। अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने लैटिन अमेरिका फुटबाल संघों के कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए हैं। फुटबाल की नियामक संस्था फीफा में उच्चस्तर तक पहुंचे चुके भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के दौरान इन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए।इस साल अक्टूबर में ग्वाटेमाला फुटबाल संघ प्रमुख हेक्टर त्रुजिलो पहले व्यक्ति थे, जिन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद आठ माह जेल की सजा सुनाई गई थी। बुर्गा ने 12 साल तक (2014 तक) पेरू फुटबाल संघ के प्रमुख के रूप में सेवा दी है। वह फीफा के विकास कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं।

 

फुटबॉल से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE