Home Business आधी रात को पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता

आधी रात को पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता

0
आधी रात को पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता
Petrol become cheaper by 50 paise per liter
Petrol become cheaper by 50 paise per liter
Petrol become cheaper by 50 paise per liter

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी के मद्देनजर देश में पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी है जो आज मध्य रात्रि से प्रभावी हो गई।

पेट्रोल की कीमतों में दो महीने बाद बदलाव किया गया है। इससे पहले 1 अगस्त को इसमें दो रुपए प्रति लीटर (दिल्ली में) की कटौती की गयी थी। इस साल 1 अगस्त से अब तक चार बार पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं।

तेल विपणन क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने शनिवार को कहा कि 50 पैसे की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 60.70 रुपए प्रति लीटर रह गया है।

उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कमी और डॉलर की तुलना में रुपये में बदलाव के मद्देनजर पेट्रोल की कीमतों में यह कमी की गई है।

इससे पहले 1 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी जबकि पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस बार डीजल के दाम अपरिवर्तित रखे गए हैं। तेल विपणन कंपनियाँ हर पखवाड़े तेल की कीमतों की समीक्षा करती हैं।