Home Breaking पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर महंगा

पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर महंगा

0
पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर महंगा
petrol price up by 86 paise per liter and Diesel by 89 paise
petrol price up by 86 paise per liter and Diesel by 89 paise
petrol price up by 86 paise per liter and Diesel by 89 paise

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया हैं। दिवाली के पहले बढ़ाई गई कीमतों के बाद नवंबर में पहली बार तेल कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये कीमतें शनिवार मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी।

इसके पहले 15 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई थीं। तब पेट्रोल की कीमतों में 1.34 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जबकि डीजल में 2.37 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।