Home Delhi फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह की कांग्रेस में ‘घर वापसी’

फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह की कांग्रेस में ‘घर वापसी’

0
फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह की कांग्रेस में ‘घर वापसी’
Phoolan Devi's husband Umed Singh joins Congress in uttar pradesh
Phoolan Devi's husband Umed Singh joins Congress in uttar pradesh
Phoolan Devi’s husband Umed Singh joins Congress in uttar pradesh

नई दिल्ली। बीहड़ से संसद तक सफर तय करने वाली बैंडिट क्वीन फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

पार्टी में शामिल होने के बाद उम्मेद ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। उम्मेद सिंह कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए ऑस्कर फर्नांडिस ने कहा कि उनके शामिल होने से उत्तरप्रदेश में पार्टी को फायदा होगा।

फर्नांडिस ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद उम्मेद सिंह पार्टी में शामिल हुए हैं। हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं। मुझे भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को उनसे फायदा होगा।

वहीं उम्मेद ने कहा कि मैं बसपा में इसलिए गया था कि दबे-शोषित लोगों के लिए जिस तरह फूलन लड़ती थीं वैसा ही मैं मायावती के लिए भी समझता था, लेकिन पार्टी में जाने पर साफ हुआ कि सभी धर्म और जातियों के लिए वहां एक जैसा बर्ताव नहीं है।

उम्मेद सिंह बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में उनका जनाधार है। फूलन देवी वहीं की रहने वाली थीं। फूलन की हत्या के बाद उम्मेद सिंह ने भी खुद को राजनीति से जोड़ लिया।

कांग्रेस ने 2004 में उन्हें बस्ती संसदीय सीट से टिकट दिया, लेकिन करीब तीन लाख वोट पाकर भी वे संसद नहीं पहुंच सके। साल 2007 में कांग्रेस ने अकबरपुर से टिकट दिया, लेकिन उम्मेद फिर हारे।

साल 2009 में उम्मेद ने सुरक्षित सीट शाहजहांपुर से फिर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। साल 2014 का लोकसभा चुनाव उम्मेद ने शाहजहांपुर से ही लड़ा, लेकिन बसपा के झंडे के साथ।