Home Delhi कांग्रेस समर्थक पीढ़ी को सलाम करने तैयार हो जाएं : भाजपा

कांग्रेस समर्थक पीढ़ी को सलाम करने तैयार हो जाएं : भाजपा

0
कांग्रेस समर्थक पीढ़ी को सलाम करने तैयार हो जाएं : भाजपा
'Pidikaran' of Congress is complete', BJP's latest jibe on Rahul gandhi's elevation as party president
'Pidikaran' of Congress is complete', BJP's latest jibe on Rahul gandhi's elevation as party president
‘Pidikaran’ of Congress is complete’, BJP’s latest jibe on Rahul gandhi’s elevation as party president

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने को लेकर कांग्रेस समर्थकों पर तंज कसे। भाजपा का कहना है कि पार्टी प्रमुख के तौर पर राहुल गांधी का ‘चुनाव सुनिश्चित’ है, क्योंकि उनके प्रिय पालतू कुत्ता ‘पीढ़ी’ का सवाल है और कांग्रेस समर्थकों को अब ‘पीढ़ी को सलाम’ करने को तैयार हो जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने राहुल गांधी की पेट पीढ़ी की तस्वीर के साथ एक ट्वीट में लिखा है, “राहुल गांधी को बतौर कांग्रेस अध्यक्ष उनके सुनिश्चित चुनाव पर बधाई है। अब तो पुरानी पीढ़ी मायने रखती है और न नई पीढ़ी। सिर्फ राहुल की प्रिय पीढ़ी मायने रखती है। कांग्रेसी मित्रों, पीढ़ी को सलाम करने के लिए तैयार हो जाइए।”

नेहरू-गांधी परिवार के वारिस, राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यहां नामांकन भरने के बाद राव ने यह टिप्पणी की है। पार्टी के किसी अन्य सदस्य ने अब तक अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है।

यह तय है कि राहुल अपनी मां सोनिया गांधी से पार्टी प्रमुख का उत्तराधिकार ग्रहण करने में कामयाब होंगे। सोनिया गांधी 1998 से कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और इस पद पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। राहुल गांधी को 2013 की जनवरी में कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाया गया था।

https://www.sabguru.com/congress-president-election-nomination-deadline-ends-rahul-gandhi-elected-unopposed/

https://www.sabguru.com/gujarat-polls-2017-pm-modi-addresses-rally-in-dharampur/

https://www.sabguru.com/sonia-gandhi-signs-first-nomination-paper-for-rahuls-elevation/

https://www.sabguru.com/rahul-gandhi-to-file-nomination-for-congress-president-post-on-today/