Home Breaking पीएम मोदी ने ली चुटकी, बोले नारियल पानी की जगह जूस भेजेंगे इंग्लैण्ड

पीएम मोदी ने ली चुटकी, बोले नारियल पानी की जगह जूस भेजेंगे इंग्लैण्ड

0
पीएम मोदी ने ली चुटकी, बोले नारियल पानी की जगह जूस भेजेंगे इंग्लैण्ड
pm modi attacks on rahul gandhi and akhilesh yadav in maharajganj rally
pm modi attacks on rahul gandhi and akhilesh yadav in maharajganj rally
pm modi attacks on rahul gandhi and akhilesh yadav in maharajganj rally

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां अपनी चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबन्धन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मणिपुर में दिए बयान को लेकर भी चुटकी ली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल तो कुछ लोग कह रहे थे कि हम किसी से कमजोर नहीं हैं। दूसरे कह रहे थे कि 27 साल यूपी बेहाल। जब चुनाव का बिगुल बजा तो बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले दोनों मिल गए। उन्होंने जनता से सवाल किया कि यह लोग और ज्यादा बेहाल, बर्बाद करेंगे कि नहीं, एक पूरे देश को और दूसरा प्रदेश को बर्बाद करने में माहिर है।

यह दोनों मिल जाएंगे तो कुछ बचेगा क्या? यहां कुछ बचेगा क्या? उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कहा कि हम तीन दिन दिन भी गांव जाएं तो 10वीं 12वीं के बच्चों को फसल, पौधे की समझ हो जाती है। इसके लिए किसी विश्वविद्यालय में में जाना पड़ता है क्या?

लेकिन कांग्रेस के एक कमाल के नेता हैं। ईश्वर उनको लम्बी उम्र प्रदान करे, दीघार्यु बनाए। वह कल मणिपुर गए। उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। अब वह मणिपुर से नारियल का जूस निकालकर इंग्लैण्ड में बेचेंगे। गरीब से गरीब लोगों को पता होता है कि नारियल का पानी होता है, आपने कभी नारियल का जूस सुना है क्या? नारियल होता है कि केरल में, यह मणिपुर में कहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी तरह यह उत्तर प्रदेश में कहते हैं कि आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। अब कांग्रेस के पास ऐसे लोग हैं, जो नारियल का जूस इंग्लैण्ड में बेचेंगे। उत्तर प्रदेश में आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। समझ में नहीं आ रहा कि आप देश के लिए क्या करना चाहते हैं।

संबंधित आलेख – उत्तरप्रदेश चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीबों के लिए आप क्या करना चाहते हैं। आजा़ादी के बाद आपके परिवार ने राज किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में कभी बुआ, कभी भतीजा, कभी भतीजे के पिता ने सरकार चलाई। क्या इससे भला होगा?

उन्होंने कहा कि यहां 30 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके पास घर नहीं है। भारत सरकार ने संकल्प लिया है, योजना बनाई है कि 2022 के बाद ऐसे लोगों को अपना घर मिल सके। 2022 में देश की आजादी के 75 साल होंगे।

भगत सिंह सुखदेव सहित कई सेनानियों ने अपनी जिंदगी लगा दी। महात्मा गांधी सहित लाखों लोगों ने जेलों में जिंदगी गुजारी, उनके त्याग के बाद आजादी मिली लेकिन अब भी लोगों को घर नहीं मिल पाया। हमारा संकल्प है कि उन लोगों को घर मिले, जो अब तक बेघर हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हिम्मत की है कि 2022 में हिंदुस्तान के हर परिवार को रहने के लिए उसका घर देंगे। उत्तर प्रदेश में 30 लाख परिवार हैं। डेढ़ करोड़ से अधिक लोग हैं जिनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। हमने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट़ठी लिखी कि वे बताएं कि यहां कितने लोग हैं जिनके पास घर नहीं है, लेकिन उन्होंने अब तक यह नहीं बताया।

हमें बिना जाति, धर्म एवं शहर गांव का भेदभाव किए उनका सपना पूरा करना है। हमारी सरकार ने उन्हें 13 चिटि़्ठयां लिखी, शहरी विकास मंत्री ने पत्र लिखे पर उत्तर प्रदेश सरकार नहीं दे पाई। जब लिस्ट भेजी तो शहरों के महज 11 हजार लोगों की ही सूची भेजी। ये लोग कौन होंगे, कैसे सूची बनाई होगी, आप जानते हैं।

प्रधानमंत्री ने जनता से सवाल किया कि गरीब का घर देने में रुकावट पैदा करने वाली यही सरकार जानी चाहिए या नहीं? पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह हमारी सरकार हर घर में 24 घण्टे बिजली देना चाहती है। हमने इसके लिए 18000 करोड रुपए लगाने की योजना दी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र के दिए पैसे का भी उपयोग नहीं कर पाई।

उन्होंने जनता से कहा कि जरा आप विचार करें, चुनाव में भांति-भांति के लोग आते हैं। हमने कहा कि गरीबों के लिए गैस की सब्सिडी छोड दें। हमें गर्व है बातने में कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी। हमने ढाई साल में ही पौने दो करोड़ परिवारें में गैस सिलेंडर पहुचा दिया। आगे भी बचे हुए परिवारों में यी देंगे।

महराजगंज में 90 हजार परिवारों, कुशीनगर में पौने दो लाख, गोरखपुर में सवा लाख, देवरिया में एक लाख 42 हजार घरों में गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि जब गरीब मां इस चूल्हे में चाय बनाकर देती है तो पला चलता है कि काम कैसे बोलता है, इसके लिए अखबार में इश्तेहार नहीं देना पड़ता।

पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह हमनें एलईडी बल्ब लगाने का अभियान चलाया। कांग्रेस सरकार में 350-400 रूपए में बिकता था। अब 400 वालों का 80 रूपए में बिकना शुरू हो गया है। सरकार गरीब के लिए कैसे काम करती है यह जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में 21 करोड़ एलईडी बल्ब लग चुके हैं। पूरे देश में इन बल्ब की बदौलत 11 हजार करोड़ रूपए की बचत हुई है। यह छोटा काम नहीं है। गोरखपुर में 6 लाख 73 हजार देवरिया में 02 लाख 73 हजार एलईडी बल्ब लग चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने इसी तरह केन्द्र सरकार के नीम कोटिंग करने के फैसले से किसानों को लाभ, 800 दवाओं की कीमतों को कम करने, दिल के मरीजों के लिए स्टेंट की कीमतों में कमी जैसे केन्द्र सरकार के निर्णय के बारे में जनता को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब छठवें चरण का चुनाव है और इन्द्राधनुष का छठा केसरिगा रंग आपके सामने है। इसलिए कांग्रेस, सपा, बसपा को साफ करते हुए भाजपा को भव्य जीत दिलाएं।